Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Agra News
›
Donation box stolen from the 'Burja-wale' Hanuman Temple in Achhnera; theft attributed to unidentified thieves.
{"_id":"6a9fb42480c3d40ed307c059","slug":"video-donation-box-stolen-from-the-burja-wale-hanuman-temple-in-achhnera-theft-attributed-to-unidentified-thieves-2026-09-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: अछनेरा मे बुर्जा वाले हनुमान मंदिर से दानपेटी चोरी, अज्ञात चोर जाने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: अछनेरा मे बुर्जा वाले हनुमान मंदिर से दानपेटी चोरी, अज्ञात चोर जाने का आरोप
थाना अछनेरा क्षेत्र के फरह रोड स्थित बुर्जा वाले हनुमान मंदिर में बीती रात अज्ञात चोरों ने दानपेटी चोरी कर ली। चोर मंदिर के पीछे लगी खिड़की का जंगला काटकर अंदर दाखिल हुए और दानपेटी मे रखी नकदी समेत ले गए। मंदिर के महंत विश्रनाथ महाराज के अनुसार दानपेटी में करीब तीन महीने से श्रद्धालुओं द्वारा दिया गया दान जमा था। इसमें एक लाख रुपये से अधिक की नकदी होने का अनुमान बताया जा रहा है। नगदी को निकालकर दानपेटी को कुछ दूरी पर खेत मे छोड़ गये है घटना की जानकारी मिलने पर मंदिर समिति और स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। बताया गया है कि मंदिर में पूर्व में भी चोरी की घटना हो चुकी है। वहीं क्षेत्र के एक अन्य मंदिर से कई बार घंटियां चोरी होने की बात भी सामने आई है। इसके अलावा थाना क्षेत्र में हाल के दिनों में घर और अन्य स्थानों पर चोरी की घटनाएं भी हुई हैं। मंदिर के महंत ने थाना अछनेरा पहुंचकर अज्ञात चोरों के खिलाफ कार्रवाई और चोरी गई दानपेटी व नकदी की बरामदगी की मांग की है। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों ने क्षेत्र में रात्रि गश्त बढ़ाने और चोरी की घटनाओं का जल्द खुलासा करने की मांग की है। अछनेरा पुलिस मामले की जाँच में जुट गयी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।