फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Woman and child on a scooter injured after being hit by a motorcycle

Fatehabad News: बाइक की टक्कर से स्कूटी सवार महिला-बच्ची घायल

Sun, 01 Nov 2026 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sun, 01 Nov 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
Woman and child on a scooter injured after being hit by a motorcycle
स्कूटी को टक्कर मारती बाइक
टोहाना। प्रेम नगर की जेके साबुन वाली गली में एक बाइक की टक्कर से स्कूटी से गिरकर एक महिला और उसकी चार वर्षीय बच्ची घायल हो गई। यह हादसा सीसीटीवी कैमरे में दर्ज हो गया। बच्ची के पिता अशोक शर्मा ने थाना शहर टोहाना में शिकायत देकर बाइक सवार के खिलाफ कार्रवाई और नुकसान की भरपाई की मांग की है।
विज्ञापन

शिकायत के अनुसार, अशोक शर्मा की पत्नी मोनिका अपनी बेटी श्रेजल को स्कूटी पर ट्यूशन ले जा रही थी। इसी दौरान सामने वाली गली से काले रंग की मोटरसाइकिल पर सवार एक व्यक्ति ने स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में बच्ची सड़क पर गिर गई। उसके मुंह पर गंभीर चोट आई और ऊपर का होंठ फट गया। बच्ची को अन्य अंदरूनी चोटें भी आईं हैं।
विज्ञापन

मोनिका के पैर और माथे पर भी चोट लगी, जबकि स्कूटी क्षतिग्रस्त हो गई। आरोप है कि मोनिका ने जब बाइक सवार को लापरवाही से वाहन चलाने पर टोका तो उसने और उसके साथ बैठी महिला ने गाली-गलौज की। इसके बाद दोनों मौके से चले गए। राहगीरों और गली के लोगों की मदद से बच्ची को नागरिक अस्पताल टोहाना में भर्ती कराया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed