फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Athletes from the district won six medals at the National Junior Athletics Championship.

Fatehabad News: नेशनल जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में जिले के खिलाड़ियों ने जीते छह पदक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 01 Nov 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
Athletes from the district won six medals at the National Junior Athletics Championship.
फतेहाबाद। जिले की ​खिलाड़ी पूनम अपने स्वर्ण पदक के साथ। फोटो सौजन्य सत्यवीर धनखड मीडिया प्रभा
फतेहाबाद। चेन्नई में आयोजित 41वीं नेशनल जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में जिले के खिलाड़ियों ने चार स्वर्ण और दो कांस्य पदक जीते हैं। प्रतियोगिता में मीनाक्षी ने अंडर-16 भाला फेंक में 54.40 मीटर का प्रदर्शन कर नया नेशनल और मीट रिकॉर्ड बनाया है।
विज्ञापन

तमिलनाडु के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित पांच दिवसीय प्रतियोगिता में पूनम ने अंडर-20 भाला फेंक, मुस्कान ने अंडर-18 हेप्टाथलॉन और मीनाक्षी ने अंडर-16 भाला फेंक में स्वर्ण पदक जीते। वरुण भांभू ने अंडर-14 किड्स भाला फेंक में स्वर्ण पदक हासिल किया। हेमा ने अंडर-18 महिला शॉटपुट में कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन

वहीं शुभम पंघाल ने हरियाणा की टीम की ओर से अंडर-20 चार गुणा 400 मीटर रिले में कांस्य पदक अपने नाम किया। खिलाडि़यों की इस उपलब्धि पर एथलेटिक्स हरियाणा के अध्यक्ष दिलबाग सिंह, एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की ग्रीवेंस कमेटी के सदस्य राजकुमार मिटान और खेल मीडिया प्रभारी सत्यवीर धनखड़ ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed