{"_id":"6a913565c85a52311e07e057","slug":"video-mla-geeta-bhukkal-tied-a-rakhi-to-former-cm-bhupinder-hooda-2026-08-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"विधायक गीता भुक्कल ने पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा को बांधी राखी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक गीता भुक्कल ने पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा को बांधी राखी
पूर्व शिक्षा मंत्री और विधायक गीता भुक्कल 27 साल से पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा को राखी बांध रही हैं। वे कहती हैं कि रक्षा बंधन पर आज मेरे लिए राजनीति से अलग एक भावनात्मक दिन रहा। मैंने चंडीगढ़ स्थित आवास पर पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा को लगातार 27वीं बार राखी बांधी। राजनीति में आने के समय से ही हुड्डा मेरे लिए बड़े भाई की तरह रहे हैं और हर कदम पर उनका मार्गदर्शन मिला है।
मेरे लिए यह सिर्फ राखी बांधने की रस्म नहीं, बल्कि 27 साल से चले आ रहे भाई-बहन के रिश्ते को निभाने का अवसर है। इन वर्षों में एक भी बार ऐसा नहीं हुआ, जब राखी बांधने का यह क्रम टूटा हो।
मुझे एक घटना आज भी याद है। एक बार किसी वजह से मुझे राखी बांधने में देरी हो गई थी। मैं अगले दिन उनके आवास पर पहुंची। मुझे देखते ही हुड्डा साहब ने मुस्कुराते हुए पूछा- “गीता, मेरी राखी कहां है?” मैं पहले से ही राखी बांधने की तैयारी करके पहुंची थी। उनके इतना पूछते ही मेरे सहयोगी ने राखी की थाली सामने ला दी।
इस रिश्ते में राजनीति कभी आड़े नहीं आई। मेरे लिए हुड्डा साहब हमेशा बड़े भाई और मार्गदर्शक रहे हैं। हर रक्षा बंधन पर राखी बांधते हुए यही कामना रहती है कि यह स्नेह और विश्वास हमेशा बना रहे।
वहीं भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने राखी बंधवाने के बाद गीता भुक्कल के सिर पर हाथ रखकर आशीर्वाद दिया। उन्होंने कहा कि गीता भुक्कल में हमेशा छोटी बहन होने का धर्म निभाया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।