{"_id":"6aa6aa78398311fc6d044eaa","slug":"road-safety-measures-to-be-implemented-near-325-schools-to-prevent-accidents-chandigarh-haryana-news-c-16-1-pkl1095-1122436-2026-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh-Haryana News: हादसे रोकने के लिए 325 स्कूलों के निकट होंगे सड़क सुरक्षा के कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh-Haryana News: हादसे रोकने के लिए 325 स्कूलों के निकट होंगे सड़क सुरक्षा के कार्य
विज्ञापन
इंडियन रोड कांग्रेस की सिफारिश के बाद सुरक्षा कार्यों के लिए प्रशासनिक मंजूरी मिली
मार्च 2027 तक सभी कार्य पूरे करने का रखा गया है लक्ष्य
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा में सड़कों के किनारे संचालित स्कूलों के निकट सड़क सुरक्षा से जुड़े कार्य कराए जाएंगे। बच्चों की सुरक्षा के मद्देनजर इंडियन रोड कांग्रेस (आईआरसी) ने इन कार्यों को कराने की सिफारिश की है। इसके तहत स्पीड ब्रेकर, जेब्रा क्रॉसिंग, सड़क के दोनों तरफ लाइन, स्कूलों के निकटवर्ती क्षेत्र में गति धीमी करने के साइन बोर्ड लगाए जाएंगे। इन कार्यों के लिए प्रशासनिक मंजूरी मिल गई है। 31 मार्च 2027 तक करीब 325 स्कूलों के निकट सड़क सुरक्षा से संबंधित यह काम कराने होंगे।
आईआरसी की सिफारिश के आधार पर जल्द ही पहले चरण में कार्य की शुरुआत होगी। लोक निर्माण विभाग ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में मुख्य सड़कों पर स्कूलों के निकट कार्य कराएगा। कई जगह गति नियंत्रण के इंतजाम अधूरे हैं। तेज रफ्तार वाहन स्कूलों के निकट दुर्घटना का कारण बन सकते हैं। योजना के तहत स्पीड ब्रेकर बनाए जाएंगे। जेब्रा क्रॉसिंग की व्यवस्था होगी। सड़क के दोनों तरफ लाइन, स्कूलों के पास वाले क्षेत्रों में गति धीमी करने के साइन बोर्ड लगाए जाएंगे। इससे स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को सड़क पार करते समय परेशानी नहीं होगी।
लोक निर्माण विभाग मुख्यालय ने ऐसे स्कूलों को चिह्नित करके प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद जिलों में टेंडर की प्रक्रिया शुरू होगी। टेंडर अलॉट होने के तीन माह के अंदर सभी कार्य पूरे करने का लक्ष्य तय किया है। करीब 200 स्कूलों के निकट इस वर्ष दिसंबर तक और शेष स्कूलों के पास अगले वर्ष मार्च तक काम पूरा कराने का लक्ष्य तय किया गया है।
विज्ञापन
स्कूलों के निकट हादसों को रोकने के लिए सड़क सुरक्षा से संबंधित कार्य कराने का निर्णय लिया गया है। स्कूलों के निकट वाहनों की गति नियंत्रित रही तो हादसे कम होंगे। इस योजना पर काम कराने के लिए मुख्यमंत्री ने प्रशासनिक स्वीकृति दे दी है।
- राजीव यादव, वाइस प्रेसीडेंट, इंडियन रोड कांग्रेस व तकनीकी सलाहकार हरियाणा