Hindi News
›
Video
›
Delhi NCR
›
Gurugram News
›
Municipal Corporation team which had arrived in Gurugram to catch stray animals was pelted with stones in presence of police
{"_id":"6a97025021af26ec6a0fb7a1","slug":"video-municipal-corporation-team-which-had-arrived-in-gurugram-to-catch-stray-animals-was-pelted-with-stones-in-presence-of-police-2026-09-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"गुरुग्राम में पशु पकड़ने पहुंची नगर निगम की टीम पर पुलिस की मौजूदगी में पथराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुग्राम में पशु पकड़ने पहुंची नगर निगम की टीम पर पुलिस की मौजूदगी में पथराव
गुरुग्राम शहर में निराश्रित पशुओं को पकड़ने की कार्रवाई के दौरान नगर निगम की टीम को विरोध का सामना करना पड़ा। कार्रवाई के लिए पहुंची निगम की टीम पर पुलिस की मौजूदगी में पथराव किया गया। अचानक हुए पथराव से मौके पर अफरातफरी मच गई। पुलिस ने स्थिति को संभालने का प्रयास किया।
नगर निगम की टीम पुलिस बल के साथ कृष्णा चौक पालम विहार एरिया में निराश्रित पशुओं को पकड़ने के लिए पहुंची थी। टीम ने जैसे ही कार्रवाई शुरू की, कुछ लोगों ने इसका विरोध करना शुरू कर दिया। देखते ही देखते मामला हंगामे में बदल गया और निगम कर्मचारियों की ओर पथराव किया गया। पुलिसकर्मियों ने बीच-बचाव कर स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने निगम के वाहन को मौके से निकाला। घटना के बाद नगर निगम की टीम ने कार्रवाई को लेकर अधिकारियों को जानकारी दी। हालांकि घटना स्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरे से पूरी वारदात कैद हो गई। पुलिस फुटेज लेकर आरोपियों की पहचान करने में जुट गई है।
नगर निगम के संयुक्त डॉ. नरेश कुमार ने बताया कि टीम निराश्रित पशुओं को पकड़ने गई थी। इस दौरान कुछ लोगों ने टीम पर हमला कर दिया। उन्होंने बताया कि इसकी शिकायत पुलिस को दी गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।