फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Chhattisgarh ›   The CM reached the Ravi Shankar Stadium in Durg, the 32nd installment of 'Matari Vandan' was released, the Chi

दुर्ग में सीएम साय ने जारी की महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त: जिले को 218 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात

Thu, 08 Oct 2026 07:05 PM IST
दुर्ग-भिलाई ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग-भिलाई
अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग-भिलाई Published by: दुर्ग-भिलाई ब्यूरो Updated Thu, 08 Oct 2026 07:05 PM IST
The CM reached the Ravi Shankar Stadium in Durg, the 32nd installment of 'Matari Vandan' was released, the Chi
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दुर्ग के रविशंकर स्टेडियम में आयोजित सेवा सेतु कार्यक्रम में शामिल होकर प्रदेश की लाखों महिलाओं को बड़ी सौगात दी। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम के दौरान महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त जारी की। इसके तहत प्रदेश की 67 लाख 38 हजार 217 पात्र महिलाओं के बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम से 632 करोड़ 40 लाख रुपये से अधिक की राशि अंतरित की गई। महतारी वंदन योजना के तहत अब तक प्रदेश की पात्र महिलाओं के खातों में 20,708 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जारी की जा चुकी है। कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव, सांसद, विधायक सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और नागरिक मौजूद रहे।

दुर्ग जिले को 218 करोड़ से ज्यादा के विकास कार्यों की सौगात
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कार्यक्रम के दौरान दुर्ग जिले के समग्र विकास के लिए 218 करोड़ 48 लाख 29 हजार रुपये की लागत के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। इनमें 1 करोड़ 22 लाख 56 हजार रुपये की लागत से पूर्ण हुए आईटीआई दुर्ग के उन्नयन कार्य का लोकार्पण शामिल है। वहीं 217 करोड़ 25 लाख 73 हजार रुपये की लागत से 23 निर्माण एवं विकास कार्यों का भूमिपूजन किया गया। इन विकास कार्यों का संबंध सड़क, सिंचाई, शिक्षा, कौशल विकास, चिकित्सा एवं नर्सिंग शिक्षा और विद्युत अधोसंरचना जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों से है। इनके पूरा होने से जिले में नागरिक सुविधाओं का विस्तार होने के साथ ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में विकास को गति मिलने की उम्मीद है।

सड़कों के निर्माण और चौड़ीकरण को मिली मंजूरी
लोक निर्माण विभाग के तहत दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में पुलगांव पुल मुख्य मार्ग से अंजोरा-रसमड़ा पहुंच राज्य मार्ग क्रमांक-22 के करीब 5 किलोमीटर हिस्से को फोरलेन बनाने के लिए 30.20 करोड़ रुपये की लागत से कार्य किया जाएगा। अहिवारा विधानसभा क्षेत्र में कुम्हारी-अहिवारा-पथरिया राज्य मार्ग क्रमांक-21 के चौड़ीकरण और मजबूतीकरण के लिए 24.06 करोड़ रुपये तथा जेवरा सिरसा से भटगांव तक 3.60 किलोमीटर सड़क निर्माण के लिए 4.28 करोड़ रुपये के कार्यों का भूमिपूजन किया गया।

पाटन विधानसभा क्षेत्र में भिलाई-सिरसा-औंधी-औरी-मोतीपुर मार्ग के 15.50 किलोमीटर हिस्से के चौड़ीकरण और मजबूतीकरण पर 15.03 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। वहीं भिलाई से तर्रा मुख्य जिला मार्ग के 15 किलोमीटर हिस्से के मजबूतीकरण के लिए 8.33 करोड़ रुपये और पौहा से खपरी तक 2.20 किलोमीटर सड़क निर्माण के लिए 3.97 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इसके अलावा अहिवारा और वैशाली नगर क्षेत्र में चंदूलाल चंद्राकर शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय से जुनवानी-कोहका-कुरूद मुख्य मार्ग के 2.50 किलोमीटर हिस्से के चौड़ीकरण के लिए 7.06 करोड़ रुपये के कार्य का भूमिपूजन किया गया।

ITI दुर्ग का हुआ उन्नयन
मुख्यमंत्री ने दुर्ग शहर विधानसभा क्षेत्र में सिडबी क्लस्टर डेवलपमेंट फंड से वित्तपोषित आईटीआई दुर्ग के उन्नयन कार्य का लोकार्पण किया। इस कार्य पर 1 करोड़ 22 लाख 56 हजार रुपये की लागत आई है। उन्नत अधोसंरचना के माध्यम से युवाओं को आधुनिक तकनीकी प्रशिक्षण और उद्योगों की जरूरत के अनुरूप कौशल हासिल करने की बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी। वहीं शासकीय पॉलिटेक्निक दुर्ग में 8.86 करोड़ रुपये की लागत से ऑफिस ब्लॉक के नवीनीकरण, सीसी रोड निर्माण, दिव्यांगजनों के लिए प्रसाधन और सिविल विंग के विस्तार सहित विभिन्न अधोसंरचना विकास कार्य किए जाएंगे। दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में 4.11 करोड़ रुपये की लागत से लाइवलीहुड कॉलेज भवन का निर्माण भी किया जाएगा।

विद्युत अधोसंरचना को भी मिलेगी मजबूती
जिले में विद्युत व्यवस्था को मजबूत करने के लिए भी कई महत्वपूर्ण कार्यों को मंजूरी दी गई है। इसके तहत 25.83 करोड़ रुपये की लागत से 132/33 केवी उपकेंद्र जामगांव (आर) का निर्माण किया जाएगा। इसके अलावा 14 करोड़ रुपये की लागत से 132 केवी पाटन-जामगांव (आर) अति उच्च दाब ट्रांसमिशन लाइन का निर्माण होगा। वहीं 220/132 केवी उपकेंद्र पाटन में 2.50 करोड़ रुपये की लागत से दो अतिरिक्त 132 केवी बे बनाए जाएंगे। इन परियोजनाओं के पूरा होने से क्षेत्र की ट्रांसमिशन क्षमता बढ़ने के साथ उपभोक्ताओं को अधिक मजबूत और विश्वसनीय विद्युत आपूर्ति उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि सरकार प्रदेश के विकास के साथ-साथ महिलाओं के आर्थिक सशक्तीकरण, युवाओं को कौशल प्रशिक्षण और आम नागरिकों को बेहतर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में लगातार काम कर रही है।
मुख्यमंत्री ने महतारी वंदन की किस्त की जारी।
मुख्यमंत्री ने महतारी वंदन की किस्त की जारी।- फोटो : credit
 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

लखनऊ में गोमती में बाढ़, फैजुल्लागंज में छतों पर जिंदगी गुजार रहे लोग

08 Oct 2026

नशे के खिलाफ छात्र-छात्राओं ने निकाली जनजागरूकता रैली

08 Oct 2026

झज्जर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

बादली के उपमंडल कार्यालय में समाधान शिविर, परिवार पहचान पत्र से जुड़ी मिलीं अधिक शिकायतें

हांसी मंडी में धान की आवक बढ़ी, पीआर की सरकारी खरीद से खुश नहीं किसान

08 Oct 2026
विज्ञापन

एसआईआर के खिलाफ मोगा में इंडिया गठबंधन का रोष प्रदर्शन

कोटकपूरा में एसआईआर पर बोले स्पीकर संधवां, कहा-करीब 15 हजार वोट काटे गए

विज्ञापन

लखनऊ में कुड़ियाघाट पर भरा गोमती के बाढ़ का पानी, पिंडदान करने पर लोगों को समस्या

08 Oct 2026

कन्नौज सपा प्रदर्शन: कलेक्ट्रेट के गेट पर पुलिस से धक्का-मुक्की, मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग

08 Oct 2026

बरेली: आईवीआरआई में चौथे दिन भी प्रदर्शन, रात में बारिश के बीच डटे रहे छात्र

08 Oct 2026

शिमला: ढली के पास भूस्खलन से हड़कंप, पहाड़ी से पत्थर गिरने का खतरा बरकरार

08 Oct 2026

ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंकने पर पुलिस और सपा नेताओं ने तीखी नोकझोंक

08 Oct 2026

सपाइयों ने फूंका मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला, निकाली शवयात्रा

08 Oct 2026

पंजाब यूनिवर्सिटी में ईव टीजिंग के खिलाफ विद्यार्थियों ने किया प्रदर्शन

बिलासपुर: बरड़ में सड़क किनारे खड़ी गाड़ी से स्पेयर टायर चोरी, वाहन मालिकों में बढ़ी चिंता

08 Oct 2026

हिमाचल की सभी 68 सीटों पर चुनाव लड़ेगी लोजपा, नाहन में वीरेंद्र विदूड़ी का बड़ा एलान

08 Oct 2026

पानीपत में टीडीआई इंफ्राकॉर्प पर पानी की सप्लाई बंद करने का आरोप, उपायुक्त से शिकायत

08 Oct 2026

फिरोजपुर में बाबा शेरशाह वली दरगाह पर लगा वार्षिक मेला

कानपुर: मूसानगर रोड पर अज्ञात वाहन की टक्कर से होमगार्ड की मौत

08 Oct 2026

सिद्धार्थनगर: मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ सपा का प्रदर्शन

08 Oct 2026

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर सपा ने किया प्रदर्शन

08 Oct 2026

लोकतंत्र बचाओ यात्रा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिखाई एकजुटता

08 Oct 2026

बिलासपुर: वार्ड नंबर एक में तैयार हो रहा फलदार पौधों का बगीचा, नींबू-लीची-अमरूद के पौधे लगाए

08 Oct 2026

मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने की मांग पर कांग्रेस का प्रदर्शन, नई टिहरी में मनाया काला दिवस

08 Oct 2026

हरियाणा में 12 अक्तूबर तक बारिश के आसार, मंडियों में खुले धान-बाजरे पर संकट

192 खिलाड़ी बैडमिंटन और शूटिंग में दिखाएंगे दम, कुल्लू कॉलेज में खेलों का आगाज

08 Oct 2026

सिरमौर: रामविलास पासवान की पुण्यतिथि पर नाहन में श्रद्धांजलि, भंडारे में बांटा कड़ी-चावल

08 Oct 2026

श्रीनगर में वृद्धजनों और दिव्यांगजनों के लिए लगा शिविर, जरूरत के अनुसार सहायक उपकरणों के लिए हुआ चिन्हीकरण

08 Oct 2026

लखनऊ में सपाइयों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ किया प्रदर्शन, की नारेबाजी

08 Oct 2026

कांग्रेस का धरना: चुनाव आयुक्त को हटाने की मांग को लेकर किया प्रदर्शन

08 Oct 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed