फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Rudrapur team wins district-level junior girls' kabaddi competition.

Udham Singh Nagar News: रुद्रपुर की टीम ने जीती जिला स्तरीय जूनियर बालिका कबड्डी प्रतियोगिता

Mon, 07 Sep 2026 12:26 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Mon, 07 Sep 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
Rudrapur team wins district-level junior girls' kabaddi competition.
 फाइनल में रुद्रपुर की विजेता टीम के साथ अतिथिगण
गदरपुर। कबड्डी संघ ऊधमसिंह नगर की ओर से रविवार को सकैनिया स्टेडियम में जिला स्तरीय जूनियर बालिका कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसका उद्घाटन पूर्व जिला पंचायत सदस्य जितेंद्र शर्मा और कबड्डी संघ ऊधमसिंह नगर के पदाधिकारी मेजर सिंह ने किया। प्रतियोगिता में खटीमा, शक्तिफार्म, काशीपुर, बाजपुर, रुद्रपुर और गदरपुर समेत विभिन्न क्षेत्रों की नौ टीमों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में करीब 100 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

पहले सेमीफाइनल में कुल्हा स्टेडियम ने शक्तिफार्म सितारगंज की टीम को 31-14 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरे सेमीफाइनल में रुद्रपुर ने खटीमा को 33-15 से पराजित किया। फाइनल मुकाबले में रुद्रपुर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल्हा स्टेडियम को 36-26 से हराकर खिताब अपने नाम किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में चयनित खिलाड़ी 19 और 20 सितंबर को कालाढूंगी में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में ऊधमसिंह नगर का प्रतिनिधित्व करेंगी। संचालन जिला सचिव ब्रजेश कुमार दुबे ने किया। रेफरी की भूमिका गौरव उपाध्याय, संदीप कुमार, विशाल कुमार, शालिनी आर्या, विमल पांडेय और आशिक अली ने निभाई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed