फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Car overturns after hitting highway divider; two women injured

Roorkee News: हाईवे पर डिवाइडर से टकराकर पलटी कार, दो महिलाएं घायल

Mon, 14 Sep 2026 12:21 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
Car overturns after hitting highway divider; two women injured
हरिद्वार में गंगा स्नान कर सहारनपुर लौट रही महिलाओं से भरी स्कॉर्पियो रविवार को क्रिस्टल वर्ल्ड के पास अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने के बाद सड़क पर पलट गई। हादसे में दो महिलाएं घायल हो गईं, जबकि चालक समेत अन्य महिलाएं और एक बच्ची बाल-बाल बच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, सहारनपुर जिले के गागलहेड़ी थाना क्षेत्र के पुंडण गांव निवासी नौ महिलाएं और एक बच्ची स्कॉर्पियो से रविवार को हरिद्वार गंगा स्नान के लिए आई थीं। स्नान करने के बाद सभी स्कॉर्पियो से वापस घर लौट रही थीं। शांतरशाह चौकी क्षेत्र में क्रिस्टल वर्ल्ड के पास पहुंचते ही अचानक स्कॉर्पियो अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर के बाद वाहन सड़क पर पलट गया।
विज्ञापन


हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्कॉर्पियो में फंसी महिलाओं को बाहर निकाला। हादसे में हरियाली (50) और बबीता (45) घायल हो गईं। दोनों को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। सीओ संजय चौहान ने बताया कि हादसे में दो महिलाएं घायल हुई हैं। चालक समेत अन्य यात्री सुरक्षित हैं। हादसा किस कारण हुआ, इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed