फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   SSB DIG Mukhtar Mohsin inspected the 5th Battalion

Pithoragarh News: एससएसबी के डीआईजी मुख्तार मोहसिन ने किया पंचम वाहिनी का निरीक्षण

Mon, 12 Oct 2026 11:16 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Mon, 12 Oct 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
SSB DIG Mukhtar Mohsin inspected the 5th Battalion
चंपावत। एसएसबी के सीमांत मुख्यालय रानीखेत के उप महानिरीक्षक मुख्तार मोहसिन ने पंचम वाहिनी चंपावत का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इसके बाद उन्होंने सीमावर्ती क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था और सीमा चौकियों की स्थिति का जायजा लेने के लिए ठुलीगाड़ समवाय का भी भ्रमण किया।
विज्ञापन

वाहिनी मुख्यालय पहुंचने पर कमांडेंट सुरेंद्र विक्रम ने उप महानिरीक्षक का पुष्पगुच्छ और स्मृति चिह्न भेंट कर स्वागत किया। भ्रमण के दौरान उप महानिरीक्षक ने वाहिनी मुख्यालय में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इसके बाद उन्होंने वाहिनी मुख्यालय परिसर का निरीक्षण कर उपलब्ध सुविधाओं और व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से वाहिनी की कार्यप्रणाली और व्यवस्थाओं के संबंध में भी जानकारी प्राप्त की। भ्रमण के अंतिम चरण में उन्होंने ठुलीगाड़ समवाय पहुंचकर सीमावर्ती क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और सीमा चौकियों की स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान कमांडेंट सुरेंद्र विक्रम, कमांडेंट चिकित्सा अधिकारी डॉ. विशाल बरनवाल, उप कमांडेंट करन चौहान, सहायक कमांडेंट संचार नवीन कुमार सहित एसएसबी के अन्य अधिकारी और जवान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed