पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   124 complaints registered at the public grievance meeting; most resolved on the spot

Pithoragarh News: जनता मिलन में 124 शिकायतें दर्ज, अधिकांश का मौके पर समाधान

Mon, 06 Jul 2026 11:17 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Mon, 06 Jul 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
124 complaints registered at the public grievance meeting; most resolved on the spot
चंपावत। सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में डीएम मनीष कुमार की अध्यक्षता में सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत जनता मिलन आयोजित हुआ। इस दौरान जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे 124 नागरिकों ने रोजगार, प्रधानमंत्री आवास योजना, सड़क, पेयजल, भूमि संबंधी प्रकरण, सोलर स्ट्रीट लाइट, राशन कार्ड सहित विभिन्न जनहित से जुड़े विषय प्रमुख रूप से सामने आए।
विज्ञापन

सेवा पखवाड़े के तहत चल रहे जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार कार्यक्रम के तहत ही आज जनता मिलन कार्यक्रम में 124 शिकायतें प्राप्त हुईं। अधिकांश का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष शिकायतों के संबंध में डीएम ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर आवश्यक कार्रवाई करते हुए निर्धारित समयावधि के भीतर समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। यहां सीडीओ डॉ. जीएस खाती, सीएमओ डॉ. देवेश चौहान, एसडीएम बीसी पंत, जिला पूर्ति अधिकारी प्रियंका भट्ट, अपर समाज कल्याण अधिकारी किशन चौहान, जिला पंचायत राज अधिकारी महेश कुमार आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed