फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Jaundice Outbreak in Jyolikot: Panic After Two Deaths

ज्योलीकोट में पीलिया का कहर: दो मौतों के बाद दहशत, एक घर का इकलौता चिराग बुझा.. दो मासूमों से छिना मां का साया

Sun, 06 Sep 2026 12:48 PM IST
गायत्री जोशी संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल/ ज्योलीकोट
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल/ ज्योलीकोट Published by: गायत्री जोशी Updated Sun, 06 Sep 2026 12:48 PM IST
सार

नैनीताल जिले के ज्योलीकोट क्षेत्र में जलजनित बीमारी का संकट गहराता जा रहा है। पीलिया से 16 वर्षीय किशोर और 26 वर्षीय विवाहिता की मौत के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है जबकि कई अन्य लोग भी बीमारी की चपेट में हैं।

विज्ञापन
Jaundice Outbreak in Jyolikot: Panic After Two Deaths
नीमा जोशी और रितेश जीना की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद

विस्तार

नैनीताल जिले के ज्योलीकोट क्षेत्र में जून के अंतिम सप्ताह से शुरू हुआ डायरिया, उल्टी-दस्त और टायफाइड अब पीलिया के गंभीर रूप में सामने आने लगा है। बीती रात एक 16 वर्षीय किशोर और 26 वर्षीय विवाहिता की मौत से पूरे क्षेत्र में शोक और दहशत का माहौल है। एक परिवार ने अपना इकलौता और मेधावी बेटा खो दिया, जबकि दूसरी घटना में चार साल और डेढ़ साल की दो मासूम बेटियों के सिर से मां का साया उठ गया। मृतका के घर में पांच अन्य सदस्य भी पीलिया से पीड़ित बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन


इलाज के लिए भटकता रहा परिवार, नहीं बच सका रितेश

सरियाताल निवासी 16 वर्षीय रितेश जीना को 18 अगस्त से टायफाइड, उल्टी-दस्त की शिकायत थी। परिजनों के अनुसार उसका उपचार चल रहा था, लेकिन 28 अगस्त को हालत अचानक गंभीर हो गई। उसे हल्द्वानी के कई निजी अस्पतालों में ले जाया गया। हालत बिगड़ने पर दिल्ली स्थित एलबीएस अस्पताल और एम्स के लिए रेफर किया गया, जहां लीवर ट्रांसप्लांट की सलाह दी गई।
विज्ञापन


रितेश के ताऊ बीएस जीना के अनुसार निजी अस्पतालों में उपचार का खर्च एक करोड़ रुपये से अधिक बताया गया, जबकि इतनी बड़ी रकम जुटाना परिवार के लिए संभव नहीं था। बाद में रितेश को दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां शनिवार देर शाम उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों का कहना है कि इलाज के लिए अस्पतालों के चक्कर लगाने के दौरान संक्रमण इतना बढ़ गया कि लीवर के साथ फेफड़े, किडनी और अन्य महत्वपूर्ण अंग भी प्रभावित हो गए। रितेश के पिता उमेश्वर सिंह उद्यान विभाग, ज्योलीकोट में उपनल कर्मचारी हैं, जबकि मां इंदिरा देवी गृहणी हैं। इकलौते बेटे की मौत से माता-पिता समेत दादा-दादी सदमे में हैं।

दो मासूम बेटियों की मां भी नहीं बची
ज्योलीकोट क्षेत्र की 26 वर्षीय नीमा जोशी की भी उपचार के दौरान मौत हो गई। नीमा के पति नीरज जोशी वन विभाग में अस्थायी श्रमिक हैं। उनकी दो बेटियां हैं, जिनकी उम्र चार वर्ष और डेढ़ वर्ष है।

परिजनों के अनुसार एक और दो सितंबर को हल्द्वानी के निजी अस्पताल में जांच और उपचार कराया गया। चिकित्सकों ने लीवर इंफेक्शन और पीलिया बताया। हालत गंभीर होने पर उन्हें उपचार के लिए राममूर्ति अस्पताल, बरेली ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। परिवार के पांच अन्य सदस्यों के भी पीलिया से पीड़ित होने की जानकारी सामने आई है।

बीमारी के स्रोत पर उठे सवाल
नैनीताल जिले में लगातार जलजनित बीमारी के मामले सामने आने और अब दो मौतों के बाद ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ रहा है। ब्लॉक प्रमुख डॉ हरीश बिष्ट का कहना है कि जून के अंतिम सप्ताह में शुरू हुई बीमारी को समय रहते गंभीरता से नियंत्रित नहीं किया गया। डायरिया और उल्टी-दस्त के बाद टायफाइड और अब पीलिया के गंभीर मामलों ने स्वास्थ्य व्यवस्था और पेयजल व्यवस्था दोनों पर सवाल खड़े कर दिए हैं।


स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया अलर्ट
नैनीताल। सीएमओ डॉ. रश्मि पंत ने बताया कि ज्योलीकोट क्षेत्र में अलर्ट जारी किया गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीमें क्षेत्र में निगरानी कर रही हैं। आशा कार्यकर्ताओं को घर-घर जाकर लोगों के स्वास्थ्य की जानकारी लेने और संदिग्ध मरीजों की सूचना तत्काल स्वास्थ्य विभाग को देने के निर्देश दिए गए हैं। क्षेत्र में बीमारी की रोकथाम और मरीजों की निगरानी पर विशेष जोर दिया जा रहा है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed