फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Live

सागर जहरीली शराब कांड लाइव: दस की मौत, सीएम मोहन बोले- सख्त कार्रवाई करेंगे; हिरासत में 12 संदिग्ध

Sun, 06 Sep 2026 01:13 PM IST
हिमांशु सिंह बघेल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर Published by: हिमांशु सिंह बघेल Updated Sun, 06 Sep 2026 01:13 PM IST
खास बातें

सागर जहरीली शराब कांड लाइव: नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। मध्य प्रदेश के सागर जिले की बंडा तहसील में संदिग्ध जहरीली शराब पीने से हड़कंप मच गया है। इस घटना में अब तक दस लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कई लोगों का इलाज चल रहा है।इधर, सरकार ने दोषियों पर सख्त कार्रवाई का एलान किया है। इस पूरे घटनाक्रम से जुड़ी हर बड़ी खबर और पल-पल की अपडेट के लिए हमारे लाइव ब्लॉग से जुड़े रहें।

विज्ञापन
Sagar Toxic Liquor Case live many Dead Over many Referred to Hospital
सागर में जहरीली शराब पीने से हुई मौतें - फोटो : Amar Ujala

लाइव अपडेट

01:09 PM, 06-Sep-2026

सागर जहरीली शराब कांड: पुलिस नेे 12 संदिग्धों को हिरासत में लिया

जहरीली शराब से हुई मौतों के मामले में पुलिस की प्रारंभिक जांच में उत्तर प्रदेश के ललितपुर का कनेक्शन सामने आया है। जांच के मुताबिक, नकली शराब पर फर्जी रैपर, सील-ढक्कन और QR कोड लगाकर उसे सागर के सीमावर्ती गांवों में सप्लाई किया जाता था। जिला कलेक्टर ने 10 मौतों की पुष्टि की है, जबकि पुलिस ने 12 संदिग्धों को हिरासत में लेकर स्थानीय नेटवर्क की तलाश शुरू कर दी है।
12:04 PM, 06-Sep-2026

सागर जहरीली शराब कांड: सागर-छतरपुर हाईवे पर चक्काजाम

सागर जहरीली शराब कांड - फोटो : Amar Ujala
सागर में जहरीली शराब से हुई मौतों के बाद स्थिति बेहद तनावपूर्ण हो गई है। घटना के विरोध में आक्रोशित ग्रामीणों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सागर-छतरपुर मुख्य हाईवे पर चक्काजाम कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासनिक लापरवाही और अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की, जिससे मार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।

प्रदर्शन स्थल पर मौजूद कांग्रेस नेताओं ने स्थानीय प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। कांग्रेस का दावा है कि मौतों का आंकड़ा 14 से 15 तक पहुंच चुका है, लेकिन प्रशासन मामले को दबाने और असली आंकड़े छुपाने का प्रयास कर रहा है। नेताओं का कहना है कि प्रशासनिक अधिकारियों की मिलीभगत के बिना इस तरह का अवैध शराब का कारोबार संभव नहीं है। कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि यदि पीड़ितों को न्याय और उचित मुआवजा नहीं मिला तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

प्रशासनिक रुख और जांच के आदेश
मामले की सूचना मिलते ही वरिष्ठ प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी भारी बल के साथ मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास शुरू किया। जिला प्रशासन के अनुसार, पूरे मामले की गहन जांच कराई जा रही है। मौतों की वास्तविक वजहों का पता लगाने के लिए स्वास्थ्य और आबकारी विभाग की टीमों को सक्रिय कर दिया गया है। अधिकारियों ने भरोसा दिया है कि जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
11:54 AM, 06-Sep-2026

सागर जहरीली शराब कांड: अवैध शराब का कारोबार कब रुकेगा?

नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने जहरीली शराब से हुई मौतों पर कहा कि सागर में जहरीली और अवैध शराब ने 11 लोगों की जान ले ली, जबकि 25 से अधिक लोग अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं। मौतों का आंकड़ा बढ़ने की आशंका है। शराब पीने के बाद लोगों का शरीर नीला पड़ना और कुछ ही देर में मौत हो जाना बेहद भयावह है। यह सिर्फ हादसा नहीं, बल्कि सरकार की नाक के नीचे चल रहे अवैध शराब के कारोबार और प्रशासनिक लापरवाही का गंभीर सवाल है। इससे पहले भी उज्जैन से नकली शराब का मामला सामने आ चुका है। आखिर मध्य प्रदेश में अवैध शराब का कारोबार कब रुकेगा? किसके संरक्षण में यह जहरीला कारोबार फल-फूल रहा है? सीएम डॉ मोहन यादव जी, अब सिर्फ बयानबाजी नहीं चलेगी। मौतों का आंकड़ा बढ़ने की आशंका को देखते हुए तत्काल एक उच्चस्तरीय जांच टीम बनाकर सागर भेजिए, ताकि आगे होने वाली मौतों को रोका जा सके। साथ ही मृतकों के परिवारों को तत्काल आर्थिक सहायता और हर संभव मदद दी जाए। तत्काल उच्चस्तरीय जांच कराइए, जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय कीजिए और दोषियों पर ऐसी कड़ी कार्रवाई कीजिए कि दोबारा किसी परिवार का चिराग न बुझे। अब और कितनी जानें जाने का इंतजार करेगी सरकार? जवाब देना होगा।
 
11:41 AM, 06-Sep-2026

Sagar Toxic Liquor Case: पूर्व विधायक तरवर लोधी बोले- प्रशासन की नाक के नीचे चल रहा अवैध कारोबार

पूर्व विधायक तरवर सिंह लोधी - फोटो : Amar Ujala
पूर्व विधायक तरवर सिंह लोधी ने प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि शराब के अधिकृत विक्रेता ही खुलेआम यह जहरीली शराब बिकवा रहे हैं और यह सब स्थानीय प्रशासन की नाक के नीचे हो रहा है। लोधी का आरोप है कि जिम्मेदार अधिकारियों की अनदेखी के कारण ही इतना बड़ा अवैध कारोबार फल-फूल रहा है।

11:34 AM, 06-Sep-2026

Sagar Toxic Liquor Case: सीएम बोले- सख्त से सख्त कार्रवाई करेंगे

सीएम डॉ मोहन यादव - फोटो : IANS/ANI
सागर में जहरीली शराब से हुई मौतों पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि मैंने संबंधित मंत्री और अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए हैं। हम इस मामले में सख्त से सख्त कार्रवाई करेंगे और जांच कराएंगे। हमारी सरकार इस तरह की घटनाओं को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेगी।
 
11:23 AM, 06-Sep-2026

सागर जहरीली शराब कांड: पटवारी ने सरकार से पूछा- किसका संरक्षण?

पीसीसी चीफ जीतू पटवारी - फोटो : ANI
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सागर जिले से फिर जहरीली शराब के तांडव की खबरें हैं! जिले के बंडा ब्लॉक के घूघर, नौराज, बराज और करीबी गांवों में जहरीली शराब पीने से प्रारंभिक तौर पर करीब 14 लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की सूचना मिल रही है! मुख्यमंत्री जी, मैंने पहले भी इसी सागर जिले में जहरीली शराब कारोबार को मिल रहे सरकारी संरक्षण पर सवाल उठाए थे! मेरा फिर से मेरा सीधा सवाल है! जहरीली शराब का कारोबार किसके संरक्षण में है? शराब माफिया बेखौफ क्यों हैं? गरीबों की जान जाने के बाद ही सरकार क्यों जागती है? पूरे मामले की तत्काल उच्चस्तरीय जांच हो! जिम्मेदार लोगों और उन्हें संरक्षण देने वाले अधिकारियों पर कठोर कार्रवाई हो! मृतकों के परिवारों को तत्काल उचित आर्थिक सहायता मिले! पूरे क्षेत्र में अवैध शराब के नेटवर्क के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
11:13 AM, 06-Sep-2026

सागर जहरीली शराब कांड: डिप्टी सीएम ने जताया दुख

उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा - फोटो : PTI
उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने सागर में हुई मौतों पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि सागर जिले के बंडा शाहगढ़ क्षेत्र में शराब पीने के कारण कुछ लोगों की मृत्यु का समाचार अत्यंत दुःखद है। मैंने जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक से विस्तृत जानकारी ली है। आबकारी आयुक्त मौके पर पहुंच रहे हैं। हादसे के पीछे कोई भी व्यक्ति जिम्मेदार हो, उसे बख्शा नहीं जाएगा। माननीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी ने भी कड़ी कार्रवाई के निर्देश प्रदान किए हैं। सरकार इस मामले में सख्त से सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करेगी। मेरी गहरी संवेदनाएं प्रभावित जन के साथ हैं।
11:06 AM, 06-Sep-2026

सागर जहरीली शराब कांड: नौराज और गूगरा खुर्द पहुंचे अधिकारी

ग्राम नौराज और गूगरा खुर्द में अवैध जहरीली शराब पीने से हुई मौतों के बाद सागर कमिश्नर, आईजी, कलेक्टर और एसपी  मौके पर मौजूद हैं। अधिकारियों ने पीड़ित परिवारों से मुलाकात की और अस्पताल में भर्ती मरीजों के इलाज की व्यवस्था देखी। अधिकारियों ने अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। प्रथम दृष्टया एहतियात के तौर पर क्षेत्र की छह शराब दुकानों को सील कर दिया गया है और तत्काल सैंपलिंग कराने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि जिन लोगों ने शराब का सेवन किया है और उन्हें उल्टी, सिरदर्द या बुखार जैसे लक्षण महसूस हो रहे हैं, वे एहतियात के तौर पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर अपनी जांच कराएं।
 
10:59 AM, 06-Sep-2026

सागर जहरीली शराब कांड: मरीजों को जिला अस्पताल रेफर किया

जहरीली शराब के सेवन से बीमार लोगों को तत्काल इलाज के लिए सिविल अस्पताल बंडा लाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। बंडा अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद जिन मरीजों की हालत अधिक चिंताजनक बनी हुई है, उन्हें बेहतर चिकित्सा सुविधा के लिए जिला अस्पताल सागर रेफर किया जा रहा है।
10:39 AM, 06-Sep-2026

सागर जहरीली शराब कांड लाइव: दस की मौत, सीएम मोहन बोले- सख्त कार्रवाई करेंगे; हिरासत में 12 संदिग्ध

सागर जिले की बंडा तहसील के ग्राम घूघरा, जालमपुर और बराज सहित आसपास के गांवों में संदिग्ध जहरीली शराब पीने से हड़कंप मच गया है। जहरीली शराब के सेवन से दर्जनों ग्रामीणों की हालत अचानक बिगड़ गई, जिनमें से दस लोगों की मौत हो चुकी है। डॉक्टरों के अनुसार, स्थिति की गंभीरता को देखते हुए मृतकों का आंकड़ा और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। 
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed