{"_id":"6ae729ab7aeb36a2e1057c4b","slug":"four-students-from-a-public-school-showcased-their-talent-at-the-national-childrens-parliament-gopeshwar-news-c-47-1-gop1001-121724-2026-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: राष्ट्रीय बाल संसद में पब्लिक स्कूल के चार विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: राष्ट्रीय बाल संसद में पब्लिक स्कूल के चार विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा
Sun, 01 Nov 2026 05:29 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Sun, 01 Nov 2026 05:29 PM IST
विज्ञापन
फोटो
गोपेश्वर। नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय बाल भवन में 30 अक्तूबर से एक नवंबर तक आयोजित राष्ट्रीय बाल संसद एवं एकता शिविर में उत्तराखंड पब्लिक स्कूल गोपेश्वर के चार विद्यार्थियों ने प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
शिविर में विद्यालय की छात्राएं शिवानी पुरोहित, रिया, निहारिका और अंकिता ने नृत्य एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से उत्तराखंड की लोकसंस्कृति और परंपराओं को दर्शाया। ‘विरासत से विकसित भारत तक’ थीम पर आयोजित तीन दिवसीय शिविर में विद्यार्थियों ने क्ले मॉडलिंग, फोटोग्राफी, गायन, साइंस मॉडल, टैटू आर्ट और मिट्टी से कलाकृतियां बनाने का प्रशिक्षण भी प्राप्त किया। इस दौरान विद्यालय की शिक्षिका पूजा साह एस्कॉर्ट के रूप में मौजूद रहीं। विद्यार्थियों की उपलब्धि पर बाल भवन के निदेशक विनोद रावत, प्रधानाचार्य अरुणा रावत सहित विद्यालय परिवार ने खुशी जताई। संवाद