बदरीनाथ धाम में मौसम ने एक बार फिर करवट बदली है। धाम में बर्फबारी होने से चोटियों और आसपास के क्षेत्र का नजारा बेहद खूबसूरत हो गया है। बर्फ की सफेद चादर से ढके धाम में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। बर्फबारी के बाद तापमान में गिरावट से ठिठुरन भी बढ़ गई है। सर्द हवाओं के बीच धाम में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है।
बदरीनाथ धाम में बर्फबारी: बदला मौसम का मिजाज, सफेद चादर से ढकी चोटियां, खूबसूरत नजारा; पारा गिरा, बढ़ी ठिठुरन
संवाद न्यूज एजेंसी, ज्योतिर्मठ( चमोली)
Published by: Renu Saklani
Updated Mon, 02 Nov 2026 01:32 PM IST
सार
चारधाम में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। बदरीनाथ धाम में मौसम खराब होने के साथ बर्फबारी हुई है। बर्फ की सफेद चादर बिछने से धाम का नजारा बदल गया है, वहीं तापमान में गिरावट के चलते कड़ाके की ठंड पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन