{"_id":"6ae247c33b8d2135ee012d03","slug":"weather-in-varanasi-mercury-may-drop-by-nine-degrees-orange-alert-issued-for-rain-accompanied-by-strong-winds-2026-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी में मौसम का पूर्वानुमान: नौ डिग्री गिर सकता है पारा, तेज हवा के साथ बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी में मौसम का पूर्वानुमान: नौ डिग्री गिर सकता है पारा, तेज हवा के साथ बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी
Thu, 29 Oct 2026 12:36 AM IST
Pragati Chand
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: Pragati Chand
Updated Thu, 29 Oct 2026 12:36 AM IST
सार
वाराणसी में मौसम बदलने के आसार हैं। ऐसे में नौ डिग्री पारा गिर सकता है। यहां तेज हवा के साथ बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। बुधवार को ही दोपहर के बाद बादल छाने लगे। इससे पारा 32.8 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।
विज्ञापन
Varanasi rain
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
काशी में आज अर्णब तूफान का कुछ असर देखने को मिल सकता है। यूपी आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार को भी ऑरेंज अलर्ट की चेतावनी जारी कर दी है। 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा बहने का पूर्वानुमान लगाया गया है। दिन में नौ डिग्री तक पारा गिर सकता है, जिससे ठंडक का अहसास होगा। पारा 21 डिग्री तक भी आ सकता है।
विज्ञापन
मौसम बदलने का संकेत बुधवार को ही बादल छाने के बाद मिलने लगा था, लेकिन बारिश नहीं हुई। हालांकि, इस बीच हवा 20 किलोमीटर प्रति घंटे से बहने लगी। बुधवार को जिले का अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया जो कि सामान्य से 1.1 डिग्री ज्यादा था। जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 19.8 डिग्री सेल्सियस पर आ गया।
विज्ञापन
हवा में नमी 58 से 67 फीसदी के आसपास दर्ज की गई। बंगाल की खाड़ी पर बने चक्रवाती तूफान अर्णब का कहर आंध्र प्रदेश में टूटा है। वहां पर 150 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तूफान के साथ जोरदार बारिश हुई। अब यह आगे उत्तर-पश्चिमी दिशा की ओर बढ़ गया है। दो पश्चिमी विक्षोभों के साथ 29 और 30 अक्तूबर को बादल गरजने और आंधी के साथ बारिश होने के आसार हैं।
विज्ञापन