फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Graduate MLC Election BJP members stage protest in Varanasi demand removal of counting observer

स्नातक एमएलसी चुनाव: वाराणसी में भाजपाइयों का धरना-प्रदर्शन, मतगणना पर्यवेक्षक को हटाने की मांग

Wed, 28 Oct 2026 05:36 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Wed, 28 Oct 2026 05:36 PM IST
सार

स्नातक एमएलसी चुनाव की मतगणना के दौरान वाराणसी में जमकर हंगामा हुआ। बुधवार की शाम भाजपा नेता व कार्यकर्ताओं ने पहड़िया मंडी के बाहर पुलिस बैरिकेडिंग तोड़कर घुसने का प्रयास किया। रोके जाने पर वहीं बैठकर धरना प्रदर्शन करने लगे। 

विज्ञापन
Graduate MLC Election BJP members stage protest in Varanasi demand removal of  counting observer
प्रदर्शन करते भाजपा नेता व कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

स्नातक एमएलसी चुनाव के दौरान बुधवार की शाम पहड़िया मंडी के बाहर हंगामा शुरू हो गया। भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी केदारनाथ सिंह व पूर्व रोहनिया विधायक एसएन सिंह के साथ सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता धरने पर बैठ गए। वे मतगणना पर्यवेक्षक को हटाने की मांग पर अड़े रहे। उन्होंने अखिलेश यादव, पर्यवेक्षक प्रांजल यादव के खिलाफ जमकर नारेबाजी किया। वहीं भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुलिस द्वारा रोके जाने पर बैरिकेडिंग तोड़कर अंदर प्रवेश किया और धरने पर बैठे रहे। इस दौरान भाजपा के महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरी भी मौजूद रहे। 

विज्ञापन

रोकी गई मतगणना
बता दें कि वाराणसी में एमएलसी चुनाव की मतगणना के चौथे राउंड की प्रक्रिया पूरी हुई, जिसमें समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी आशुतोष सिन्हा को 22,599 वोट मिले, जबकि भाजपा प्रत्याशी केदार सिंह को 15,404 मत प्राप्त हुए। इस तरह आशुतोष सिन्हा 7,195 वोटों से आगे चल रहे थे। इसी बीच भाजपा नेता व कार्यकर्ता धरने पर बैठ गए। जिसके बाद मतगणना रोक दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed