फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi Two women killed after being hit train identities unknown body parts scattered on railway track

वाराणसी: ट्रेन की चपेट में आने से दो महिलाओं की मौत, शिनाख्त नहीं; रेलवे ट्रैक बिखरे लाश के टुकड़े

Fri, 02 Oct 2026 06:25 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Fri, 02 Oct 2026 06:25 PM IST
सार

सारनाथ थाना क्षेत्र में शुक्रवार को अलग-अलग स्थानों पर ट्रेन की चपेट में आने से दो महिलाओं की मौत हो गई। पुराने पुल के पास करीब 45 वर्षीय और आशापुर चौराहे के पास करीब 70 वर्षीय महिला की जान गई। दोनों की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने शवों को शिवपुर मर्चरी में रखवाया है।

विज्ञापन
Varanasi Two women killed after being hit train identities unknown body parts scattered on railway track
ट्रेन से कटकर जान गई। - फोटो : संवाद

विस्तार

सारनाथ थाना क्षेत्र में शुक्रवार को अलग-अलग स्थानों पर ट्रेन की चपेट में आने से दो महिलाओं की मौत हो गई। दोनों मृत महिलाओं की अभी शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शवों को शिनाख्त के लिए शिवपुर स्थित मर्चरी में रखा गया है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे पुराने पुल के पास रेलवे ट्रैक पर एक करीब 45 वर्षीय महिला ट्रेन की चपेट में आ गई। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आसपास के लोगों से महिला की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली।

विज्ञापन

दूसरी घटना सुबह करीब 11:20 बजे आशापुर चौराहे के पास हुई। यहां रेलवे ट्रैक पार करते समय करीब 70 वर्षीय महिला दो ट्रेनों की चपेट में आ गई। बताया गया कि महिला ट्रैक पार कर रही थी। इसी दौरान एक तरफ से सिटी स्टेशन की ओर से सारनाथ स्टेशन जा रही मालगाड़ी और दूसरी ओर से ट्रेन के आने के बीच वह चपेट में आ गई। हादसे में महिला की मौत हो गई।

सूचना पर पहुंची सारनाथ पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद शव को कब्जे में लिया। थाना प्रभारी पंकज त्रिपाठी ने बताया कि दोनों महिलाओं की पहचान अभी नहीं हो पाई है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में महिलाओं के बारे में जानकारी जुटा रही है और उनकी शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है।

पुलिस के मुताबिक, दोनों शवों को शिवपुर स्थित मर्चरी में सुरक्षित रखवाया गया है। पहचान होने के बाद उनके परिजनों को सूचना दी जाएगी। पुलिस ने दोनों घटनाओं को लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed