फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Two laborers killed after struck train both returning home along railway tracks police arrived scene

ट्रेन की चपेट में आने से दो मजदूरों की मौत: रेलवे लाइन के किनारे से घर लौट रहे थे दोनों, पहुंची पुलिस; मातम

Thu, 24 Sep 2026 09:28 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर। Published by: Aman Vishwakarma Updated Thu, 24 Sep 2026 09:28 PM IST
सार

देवकली के पास बृहस्पतिवार को ट्रेन की चपेट में आने से दो मजदूरों की मौत हो गई। दोनों युवक मजदूरी करने के बाद रेलवे लाइन के किनारे से घर लौट रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आ गए। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
Two laborers killed after struck train both returning home along railway tracks police arrived scene
माैके पर जुटी पुलिस और भीड़। - फोटो : संवाद

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजीपुर के गहमर कोतवाली क्षेत्र के देवकली गांव के पास बुधवार रात ट्रेन की चपेट में आने से दो मजदूर युवकों की मौत हो गई। हादसे की जानकारी बृहस्पतिवार सुबह हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन




ग्राम प्रधान राम प्रवेश मौर्य ने बताया कि देवकली गांव निवासी कल्लू मुसहर (20) पुत्र स्वर्गीय विशेश्वर मुसहर और बलिराज राजभर (32) पुत्र बब्बन राजभर मजदूरी करते थे। दोनों बुधवार को उसिया गांव में मजदूरी करने गए थे। रात करीब 11 बजे काम से लौटते समय रेलवे लाइन के किनारे से घर जा रहे थे। इसी दौरान पोल संख्या 688/11 के पास डाउन लाइन पर आ रही एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आ गए। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। 
विज्ञापन


सुबह लोगों को घटना की जानकारी हुई तो सेवराई चौकी पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। हादसे के बाद गांव में कोहराम मचा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गहमर कोतवाल नंदकुमार तिवारी ने बताया कि मामला संज्ञान में है। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पहले भी देवकली के पास हो चुके हैं हादसे
गहमर थाना क्षेत्र देवकली गांव के समीप अक्टूबर 2025 को रेलवे ट्रैक पार करते समय एक पीडब्ल्यूडी कर्मी की ट्रेन की चपेट में आ जाने से मौत हो गई थी। मृतक की पहचान देवकली गांव निवासी पीडब्ल्यूडी के कर्मी 50 वर्षीय धर्मराज राय के रूप में की गई थी। इसके अलावा दो जनवरी 2026 को देवकली गांव के पास ट्रेन की चपेट में आने से एक 75 वर्षीय बुजुर्ग किसान की मौत हो गई। मृतक की पहचान देवकली गांव निवासी चेखुर राम के रूप में की गई है थी।

  • सितंबर तक तीन हादसों में चार लोगों की जा चुकी है जान
  • देवकली गांव के पास, सितंबर 2026: डाउन लाइन पर एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से दो मजदूरों की मौत
  • बकैनिया गांव, सितंबर 2026: ट्रेन से नीचे गिरने से एक व्यक्ति की मौत।
  • गहमर रेलवे स्टेशन, सितंबर 2026: ट्रेन से गिरने से एक युवक की मौत, शव क्षत-विक्षत हालत में मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed