फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   air show varanasi Model Code of Conduct alters PM Modi schedule inaugurations set for November December

एयर शो वाराणसी: आचार संहिता ने बदला पीएम मोदी का कार्यक्रम, रोपवे का लोकार्पण भी टल गया; सीएम परखेंगे व्यवस्था

Sun, 04 Oct 2026 08:45 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Sun, 04 Oct 2026 08:45 AM IST
सार

वाराणसी में आचार संहिता लागू होने के चलते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित कार्यक्रम में बदलाव किया गया है। पहले जिन विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास होना था, उनमें से कई अब नवंबर-दिसंबर में होंगे। प्रशासन स्तर पर कार्यक्रम की नई रूपरेखा तैयार की जा रही है। संबंधित विभागों को परियोजनाओं की तैयारियां और समयबद्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
air show varanasi Model Code of Conduct alters PM Modi schedule inaugurations set for November December
वाराणसी में रोपवे का लोकार्पण भी टल गया। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

भारतीय वायुसेना के प्रस्तावित एयर शो में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 25 अक्तूबर को वाराणसी आना है, लेकिन इस दौरे में गंजारी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, कैंट-गोदौलिया रोपवे और आनंद काशी आवासीय परियोजना का लोकार्पण नहीं हो सकेगा। 

विज्ञापन


एमएलसी चुनाव की आदर्श आचार संहिता की वजह से एयर शो दो दिन आगे बढ़ा दिया गया है। अब एयर शो 24 से 26 अक्तूबर के बीच होगा। मुख्य समारोह 25 अक्तूबर को होगा। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ भी शिरकत करेंगे। दूसरी तरफ, लोकार्पण समारोह को नवंबर के अंतिम सप्ताह या फिर दिसंबर में कराने की तैयारी है। 

विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को लखनऊ में एयर शो की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि नमो घाट के साथ आसपास के घाटों पर भी बड़ी भीड़ पहुंच सकती है। इसे देखते हुए पूरे क्षेत्र को जोन और सेक्टर में बांटकर मजिस्ट्रेट, पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। 

आयोजन स्थल पर दर्शक दीर्घा, ग्रैंड स्टैंड, वीआईपी-वीवीआईपी क्षेत्र, मीडिया एरीना, प्रवेश-निकास मार्ग और सुरक्षा जांच केंद्र बनाए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने पार्किंग और यातायात की एकीकृत योजना तैयार करने के निर्देश दिए हैं। गंगा का जलस्तर अब घट रहा है। 24 घंटे में 20 से 30 सेंटीमीटर तक जलस्तर में गिरावट देखने को मिल रही है। 

शनिवार रात 9 बजे तक जलस्तर 66.84 मीटर दर्ज किया गया। पानी भले ही घट रहा है, लेकिन घाट पर दुश्वारियां बरकरार हैं। पानी पूरी तरह उतरने में अभी एक हफ्ते का समय लग सकता है। एयर शो के लिए घाटों को तैयार करने के लिए नगर निगम की ओर से 15 अक्तूबर के लक्ष्य को पाने के लिए सिर्फ 11 दिन बचेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed