फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   woman died after being buried under debris when parapet of mud house collapsed In Sultanpur son was injured

सुल्तानपुर: भरभराकर गिरी कच्चे मकान की मुंडेर, मलबे में दबकर महिला की मौत; सात साल का बेटा घायल

Mon, 07 Sep 2026 10:34 AM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर Published by: Bhupendra Singh Updated Mon, 07 Sep 2026 10:34 AM IST
सार

सुल्तानपुर में कच्चे मकान की मुंडेर भरभराकर गिर गई। मलबे में दबकर महिला की मौत हो गई। सात साल का बेटा घायल हो गया। आगे पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
woman died after being buried under debris when parapet of mud house collapsed In Sultanpur son was injured
गिरी घर की मुंडेर, प्रतिभा की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के सुल्तानपुर में रविवार देर रात जर्जर खपरैलनुमा कच्चे मकान की मुंडेर भरभराकर गिर गई। मलबे में दबकर महिला की मौत हो गई। जबकि, सात वर्षीय बेटे को भी चोट आई है। साथ में सो रहा चार वर्षीय बेटा बाल-बाल बच गया। हादसे के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई। सोमवार को पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन


घटना जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के कोची गांव की है। गांव निवासी राम किशोर मिश्रा के बेटे अतुल कुमार मिश्रा की पत्नी प्रतिभा (29) रविवार रात अपने दो बेटों आयुष (7) और अयांश (4) के साथ कच्चे मकान में सो रही थी। अतुल मुंबई में दिहाड़ी मजदूरी करता है। रात करीब 12 बजे अचानक कच्चे मकान की मुंडेर भरभराकर गिर गई। मलबे में प्रतिभा उसके दोनों बेटे दब गए। मलबे से किसी तरह बाहर निकला अयांश बरामदे में सो रहे अपने बाबा राम किशोर के पास पहुंचा। 
विज्ञापन


उसने घबराते हुए कहा, "चलो बाबा, घर गिर गया... मम्मी और भैया दब गए हैं।" मासूम की आवाज सुनकर राम किशोर और उनकी पत्नी घर के भीतर पहुंचे। शोर सुनकर पड़ोसी और ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद मलबा हटाकर मां-बेटे को बाहर निकाला। परिजन गंभीर रूप से घायल प्रतिभा को विरसिंहपुर स्थित सौ शैय्या अस्पताल ले गए। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। आयुष को भी उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। उसकी हालत ठीक है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आवास योजना का लाभ न मिलने पर उठे सवाल

महिला की मौत के बाद ग्रामीणों ने परिवार को सरकारी आवास योजना का लाभ नहीं मिलने पर सवाल उठाए हैं। ग्रामीणों के मुताबिक, परिवार आर्थिक रूप से कमजोर है और जर्जर कच्चे मकान में रहने को मजबूर था। उनका कहना है कि यदि समय रहते परिवार को पक्का आवास मिल गया होता तो शायद यह हादसा टल सकता था। पति के मुंबई में मजदूरी करने के दौरान पत्नी प्रतिभा ही दोनों बच्चों की देखभाल कर रही थी। हादसे में उसकी मौत के बाद दोनों मासूम बच्चों के सिर से मां की ममता का साया उठ गया। घटना से गांव में मातम पसरा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed