{"_id":"6a9db829d9ac98f130026066","slug":"rupesh-shukla-becomes-national-president-of-jagriti-brahmin-samaj-sultanpur-news-c-103-1-slko1047-164343-2026-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: रुपेश शुक्ल बने जागृति ब्राह्मण समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: रुपेश शुक्ल बने जागृति ब्राह्मण समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष
Mon, 07 Sep 2026 12:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Mon, 07 Sep 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
पं. राम नरेश त्रिपाठी सभागार में जागृति ब्राह्मण समाज के मतों की गणना करते पदाधिकारी। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। जागृति ब्राह्मण समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद की मतगणना रविवार सुबह 10 बजे से शहर के पं. राम नरेश त्रिपाठी सभागार में शुरू हुई। देशभर में एक साथ हुई मतगणना के 19 चक्र पूरे होने के बाद राष्ट्रीय संयोजक रुपेश शुक्ल ने 109 मतों से दिल्ली के रामेश्वर शर्मा को पराजित कर राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की। परिणाम सामने आते ही समर्थकों में उत्साह का माहौल बन गया।
मतगणना में दिल्ली की पहली मतपेटी खोली गई। शुरुआती चरणों में रामेश्वर शर्मा ने बढ़त बना ली। बताया गया कि 17वें चरण तक वह रुपेश शुक्ल से आगे चल रहे थे। इसके बाद पूर्वांचल के अंबेडकरनगर, अयोध्या, बाराबंकी, जौनपुर और वाराणसी सहित अन्य जिलों के मत खुलने के साथ तस्वीर बदलने लगी। अंतिम चरण में रुपेश ने बढ़त बनाते हुए 109 मतों से जीत हासिल कर ली।
अंतिम परिणाम में रुपेश शुक्ल को 5109, रमेश शर्मा को 5000, राघवेंद्र चतुर्वेदी को 860 और अमरेंद्र दीक्षित को 494 मत मिले। मतगणना को लेकर शनिवार रात से सभागार में प्रतिनिधियों और समर्थकों का जमावड़ा शुरू हो गया था। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष विनोद मिश्र, प्रदेश महामंत्री विजय प्रकाश मिश्र, जिलाध्यक्ष रमेश दुबे, राष्ट्रीय प्रवक्ता नवल किशोर मिश्र सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी मौजूद रहे।