फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Two interstate smugglers arrested with 24 kg of ganja

Sonebhadra News: 24 किलो गांजा के साथ दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

Wed, 09 Sep 2026 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
Two interstate smugglers arrested with 24 kg of ganja
बभनी। मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बभनी पुलिस ने दो अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 24 किलो 150 ग्राम गांजा और तस्करी में प्रयुक्त वरना कार बरामद की। बरामद गांजे और वाहन की कुल अनुमानित कीमत 17 लाख सात हजार 500 रुपये बताई गई है। बभनी थानाध्यक्ष अरविंद सरोज ने बताया कि बभनी पुलिस टीम नधिरा तिराहा पर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर बभनी की ओर से आ रही वरना कार को रोककर तलाशी ली गई। कार की पिछली लाइट के अंदर चोरी-छिपे बनाई गई कैविटी में 24 पैकेट गांजा छिपाकर रखा गया था। इसका वजन 24 किलो 150 ग्राम पाया गया, जिसकी अनुमानित कीमत 12 लाख सात हजार 500 रुपये है। पूछताछ में आरोपियों ने अपनी पहचान विजय कुमार ओझा (23) और विकास ओझा उर्फ अविनाश ओझा (26) निवासी जमुआ बिहिया, जिला भोजपुर, बिहार के रूप में बताई। दोनों आरोपी गांजे से संबंधित कोई वैध दस्तावेज नहीं दिखा सके। प्राथमिकी दर्ज कर न्यायालय के लिए चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed