फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Skeleton of youth missing for 17 days found near graveyard in Sitapur identified him by clothes and slippers

सीतापुर: 17 दिन से लापता युवक का कब्रिस्तान के पास मिला कंकाल, कपड़े और चप्पल से परिजनों ने की पहचान

Sat, 05 Sep 2026 07:44 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर
अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर Published by: Bhupendra Singh Updated Sat, 05 Sep 2026 07:44 PM IST
सार

सीतापुर में 17 दिन से लापता युवक का कब्रिस्तान के पास कंकाल मिला। घरवालों ने कपड़े और चप्पल से उसकी पहचान की। अब पोस्टमार्टम से मौत का राज खुलेगा। आगे पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Skeleton of youth missing for 17 days found near graveyard in Sitapur identified him by clothes and slippers
रोते बिलखते परिजन, जानकारी लेती पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

यूपी के सीतापुर में ग्राम पंचायत उदनापुर कोरैया के मजरा कोरैय्या में शनिवार सुबह खेतों की ओर गए ग्रामीणों को कब्रिस्तान के पास नर कंकाल पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फोरेंसिक टीम की मदद से मौके से साक्ष्य जुटाए। कपड़े और चप्पल के आधार पर परिजनों ने कंकाल की पहचान 17 दिन से लापता किशोरी उर्फ गोलू (26) के रूप में की।

विज्ञापन


कब्रिस्तान के दक्षिण दिशा में कंकाल मिलने की खबर फैलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर कटसेर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने ग्रामीणों से पूछताछ की तो पता चला कि उदनापुर निवासी किशोरी उर्फ गोलू करीब 17 दिन से लापता था। उसकी गुमशुदगी भी दर्ज थी।
विज्ञापन


कपड़े और चप्पल से हुई पहचान

पुलिस की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे। उन्होंने कपड़े और चप्पल देखकर कंकाल की पहचान किशोरी के रूप में की। थानाध्यक्ष आनंद नारायण त्रिपाठी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। तहरीर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

तीन वर्ष पहले हुई थी शादी

किशोरी पांच भाइयों और एक बहन में तीसरे नंबर के थे। बहन का विवाह हो चुका है। करीब तीन वर्ष पहले उनका विवाह ककरैया निवासी मंजू (22) से हुआ था। उनका डेढ़ वर्ष का पुत्र भी है। किशोरी मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed