{"_id":"6ab95a40200f3c869c0b5f89","slug":"siddharthnagar-news-power-supply-disrupted-inverters-failed-too-night-spent-in-darkness-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-165399-2026-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: बिजली व्यवस्था बेपटरी, इन्वर्टर भी दे गए जवाब, अंधेरे में कटी रात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: बिजली व्यवस्था बेपटरी, इन्वर्टर भी दे गए जवाब, अंधेरे में कटी रात
Mon, 28 Sep 2026 12:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Mon, 28 Sep 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
शहर के अशोक मार्ग पुलिस लाइन गेट के सामने बिजली की समस्या को सही करते कर्मी। संवाद
सिद्धार्थनगर। तीन दिन तक हुई मूसलाधार बारिश और तेज हवा से जिले की बिजली व्यवस्था चरमरा गई। बारिश थमने के बाद रविवार को बिजली निगम के कर्मचारी पोल लगाने और तार दुरुस्त करने में जुटे रहे। लोगों की रात अंधेरे में कटी और उनके इन्वर्टर भी जवाब दे गए। पेड़ गिरने और तार टूटने से 400 से अधिक बिजली के पोल क्षतिग्रस्त हुए। ग्रामीण क्षेत्र के आठ फीडरों से आपूर्ति प्रभावित होने से करीब 700 गांवों में बिजली संकट खड़ा हो गया। लोगों को पैसे देकर मोबाइल चार्ज कराना पड़ा।
अधिकारियों के अनुसार तहसील मुख्यालय, नगर पालिका और नगर पंचायत क्षेत्रों में अधिकांश जगह आपूर्ति बहाल कर दी गई है। ग्रामीण क्षेत्रों में अभी कई स्थानों पर काम चल रहा है। विभाग ने सोमवार दोपहर तक अधिकतर गांवों में आपूर्ति बहाल होने की उम्मीद जताई है। बांसी क्षेत्र के खैरटिया, मरवटिया और पथरा तथा खुनियांव में आपूर्ति प्रभावित रही। ढेबरुआ, बोहली और बढ़नी फीडर भी प्रभावित हुए। कुछ इलाकों में 36 घंटे तो कई जगह 48 घंटे से अधिक समय तक बिजली नहीं आई। इससे इन्वर्टर जवाब देने के साथ मोबाइल चार्ज करने और पानी की समस्या खड़ी हो गई।
45 घंटे बाद 100 गांवों में लौटी बिजली : पथरा। पथरा और खैरटिया फीडर की आपूर्ति बृहस्पतिवार रात करीब तीन बजे ठप हो गई थी। दोनों फीडरों से जुड़े करीब 100 गांवों में 45 घंटे तक अंधेरा रहा। रविवार दोपहर करीब 12 बजे आपूर्ति बहाल हुई। तीन दिन बिजली नहीं रहने से पंखे, कूलर और अन्य उपकरण बंद रहे। जंगल और राप्ती नदी के किनारे बसे गांवों में ग्रामीणों को रात में विषैले जीव-जंतुओं का डर भी सताता रहा।
विज्ञापन
72 घंटे से बिजली गुल : घोसियारी। खैरटिया फीडर से जुड़े गांवों में करीब 72 घंटे से बिजली नहीं आने से लोगों की परेशानी बढ़ी है। रिउना निवासी रमेश कुमार और घोसियारी निवासी मुकेश ने बताया कि घरों की टंकियों में पानी खत्म हो गया है और मोबाइल चार्ज नहीं हो पा रहे हैं।
आंधी-बारिश से 300 खंभे गिरे, 200 गांवों की बिजली बाधित : शाहपुर। डुमरियागंज तहसील क्षेत्र में तेज आंधी और बारिश से करीब 300 बिजली के खंभे टूटने से 200 गांवों की आपूर्ति प्रभावित हुई। विद्युत निगम की टीमें पोल और तार दुरुस्त करने में जुटी रहीं। अधिशासी अभियंता संतोष कुमार त्रिपाठी ने बताया कि डुमरियागंज टाउन के कुछ वार्डों के साथ हल्लौर, कूंडी और हटवा फीडर की आपूर्ति बहाल कर दी गई है। शेष क्षेत्रों में काम जारी है।
बढ़नी में 40 घंटे बाद लौटी बिजली : बढ़नी। तेज हवा और बारिश से नगर की बिजली करीब 40 घंटे बाधित रही। इससे बुजुर्गों और बच्चों को परेशानी हुई। इन्वर्टर और पानी की समस्या भी रही। जेई लालू यादव ने बताया कि लाइनों पर पेड़ गिरने से आपूर्ति बाधित हुई थी। मरम्मत के बाद रविवार को बिजली बहाल कर दी गई।
उसका के 48 गांवों में 78 घंटे से बिजली गुल : उसका बाजार। करीब 48 गांवों में 78 घंटे से बिजली आपूर्ति ठप है। सेमरहना, सुगही, सरौली और कोल्हुआ समेत कई गांव प्रभावित हैं। ग्रामीणों ने जल्द आपूर्ति बहाल करने की मांग की है।