फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वीकेंड का वार: ट्रोल्स और पैपराजी के बाद अब किस मुद्दे पर बोले सलमान? यह शख्स हुआ घर से बेघर

Sun, 27 Sep 2026 11:33 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Sun, 27 Sep 2026 11:33 PM IST
सार

Bigg Boss 20 Eviction: पिछली बार की तरह इस बार भी 'बिग बॉस 20' का वीकएंड का वार जबरदस्त रहा। एक प्रतिभागी घर से बाहर हुआ है। वहीं सलमान ने घर में नए मेहमानों का स्वागत किया है।
 
विज्ञापन
isha rikhi evicted from Bigg boss 20 salman khan welcome ajay devgn and fatima in weekend ka waar
बिग बॉस 20 - फोटो : इंस्टाग्राम@jiohotstarreality
सलमान खान ने 'बिग बॉस 20' के वीकएंड का वार में एक नया मुद्दा उठाया है। एक प्रतिभागी का शो से एविक्शन हुआ है। शो में नए मेहमान के तौर पर अजय देवगन और जयदीप अहलावत पहुंचे हैं। जयदीप को एक प्रतिभागी ने स्टेप सिखाए हैं। वहीं शो में फातिमा सना शेख भी पहुंची हैं। उन्होंने सलमान खान की जमकर तारीफ की है। आइए जानते हैं वीकएंड के वार में और क्या खास रहा?
isha rikhi evicted from Bigg boss 20 salman khan welcome ajay devgn and fatima in weekend ka waar
बिग बॉस 20 - फोटो : इंस्टाग्राम@jiohotstarreality
एआई वीडियो पर क्या बोले सलमान?
इस बार वीकेंड का वार पर सलमान ने कहा कि पिछली बार जो मैंने ट्रोल्स और पैपराजी के बैक शॉट को लेकर कहा था, उसका असर दिखा है। पैपराजी ने इसे सीरियसली लिया और ऐसे वीडियो बनना कम हुए। वहीं इस बार सलमान ने एआई के गलत इस्तेमाल पर बात की। उन्होंने कहा कि यह बहुत खतरनाक है। हम कई बार देखते हैं कि हमने जो किया भी नहीं वह भी वीडियो में दिखा दिया जाता है। जब तक एक-दो ऐसे लोगों को सजा नहीं होगी तब तक यह बंद नहीं होगा। इसके खिलाफ सख्त कानून बनना चाहिए।

फातिमा सना शेख: अभिनेत्री ने क्यों की सलमान खान की तारीफ? कहा- जब आपके जैसी बड़ी हस्ती...; जानें पूरा मामल

isha rikhi evicted from Bigg boss 20 salman khan welcome ajay devgn and fatima in weekend ka waar
बिग बॉस 20 - फोटो : इंस्टाग्राम@jiohotstarreality
जो भी हुआ भूल जाओ
आगे सभी प्रतिभागियों को सलमान ने सलाह दी कि अब जो हो गया पिछले हफ्ते उसे भूल जाओ। आगे बेहतर करो। सलमान ने रीति और उदिति को पुराने विवाद भूलकर आगे बढ़ने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
isha rikhi evicted from Bigg boss 20 salman khan welcome ajay devgn and fatima in weekend ka waar
बिग बॉस 20 - फोटो : इंस्टाग्राम@jiohotstarreality
काजी ने जयदीप को सिखाया स्टेप
इसके बाद घरवालों से मिलने सेट पर अजय देवगन और जयदीप अहलावत पहुंचे। यहां माही विज ने बताया कि उनको अजय की आंखें बहुत पसंद करती हैं। वहीं काजी ने यहां जयदीप को अपना ‘आई एम ए रॉकस्टार बेबी’ डांस स्टेप करके सिखाया।
विज्ञापन
isha rikhi evicted from Bigg boss 20 salman khan welcome ajay devgn and fatima in weekend ka waar
बिग बॉस 20 - फोटो : इंस्टाग्राम@jiohotstarreality
फातिमा ने की सलमान की तारीफ
शो पर फातिमा सना शेख भी पहुंचीं। उन्होंने सलमान की तारीफ करते हुए कहा- ‘जिस तरह से आपने ट्रोल्स को मुंहतोड़ जवाब दिया उसका बहुत ही ज्यादा और अच्छा असर हो रहा है।’ उन्होंने कहा कि सलमान जैसे बड़े स्टार ने इस बारे में बात की तो इसका ज्यादा असर पड़ा है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed