{"_id":"6ab422b1e06d40a1f30c6dcf","slug":"re-appointment-of-retired-employees-begins-in-the-district-court-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1035-165128-2026-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: जनपद न्यायालय में सेवानिवृत्त कर्मचारियों की पुनर्नियुक्ति शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: जनपद न्यायालय में सेवानिवृत्त कर्मचारियों की पुनर्नियुक्ति शुरू
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। जनपद न्यायालय सिद्धार्थनगर में विभिन्न रिक्त पदों पर सेवानिवृत्त कर्मचारियों की पुनर्नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। माननीय उच्च न्यायालय इलाहाबाद के आदेश के अनुपालन में निर्धारित प्रारूप पर 7 अक्तूबर की शाम पांच बजे तक आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
जनपद न्यायाधीश एवं अध्यक्ष चयन समिति की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार प्रधान सहायक के छह, वरिष्ठ सहायक के 20, वाहन चालक के दो, दफ्तरी के एक, आदेशिका वाहक के तीन तथा चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी (अर्दली/कार्यालय चपरासी) के पांच पदों सहित कुल 37 रिक्त पदों पर पुनर्नियुक्ति की जाएगी।
चयन प्रक्रिया में सभी पदों के लिए साक्षात्कार अनिवार्य होगा। वहीं प्रधान सहायक और वरिष्ठ सहायक पदों के अभ्यर्थियों के लिए टाइपिंग टेस्ट भी आयोजित किया जाएगा। साक्षात्कार एवं टाइपिंग टेस्ट की तिथि बाद में घोषित की जाएगी। समिति ने स्पष्ट किया है कि साक्षात्कार में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को किसी प्रकार का यात्रा भत्ता देय नहीं होगा।
विज्ञापन
आवेदन पत्र तथा नियुक्ति प्रक्रिया से संबंधित विस्तृत जानकारी जनपद न्यायालय सिद्धार्थनगर एवं इलाहाबाद उच्च न्यायालय की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।