{"_id":"6aa6f524dac8a2ab7a0fa1d7","slug":"kulfi-seller-dies-after-his-health-deteriorates-following-a-family-dispute-shamli-news-c-26-1-sal1002-173983-2026-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: पारिवारिक विवाद में तबीयत बिगड़ने से कुल्फी विक्रेता की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: पारिवारिक विवाद में तबीयत बिगड़ने से कुल्फी विक्रेता की मौत
Mon, 14 Sep 2026 12:40 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Mon, 14 Sep 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
शामली। शहर के मोहल्ला धीमानपुरा में दो भाइयों के बीच पारिवारिक विवाद के दौरान एक भाई रामपाल (50) की अचानक तबीयत खराब हो गई। निजी अस्पताल ले जाते समय उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया। इस मामले में परिजनों की तरफ से तहरीर नहीं दी गई है।
कोतवाली क्षेत्र के धीमानपुरा निवासी रामपाल ठेले पर कुल्फी बेचने का कार्य करते थे। का रविवार शाम को किसी बात को लेकर अपने छोटे भाई के साथ विवाद हो गया। इसी बीच दोनों के बीच कहासुनी व धक्का-मुक्की हो गई। इसी दौरान रामपाल की अचानक तबीयत बिगड़ गई और चक्कर आने के कारण वे जमीन पर गिर गए। परिजन उन्हें तुरंत निजी अस्पताल ले गए, जहां से उन्हें हायर सेंटर हार्ट सर्जन के पास ले जाने की सलाह दी। इसके बाद परिजन जब दूसरे अस्पताल लेकर जा रहे थे तो रास्ते में उनकी मौत हो गई। परिजन शव लेकर घर पहुंचे।
इसी दौरान सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया। परिजनों ने बताया कि रामपाल की पूर्व में भी हार्ट सर्जरी हुई थी। उनकी मौत के बाद परिवार में पत्नी व बेटी रह गई है। जांच अधिकारी कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र गौतम ने बताया कि परिजनों की तरफ से कोई तहरीर नहीं दी गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। प्रथम दृष्टया हार्ट अटैक से मौत होना माना जा रहा है हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के सही कारण का पता चल सकेगा। उसी के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।