फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Bike rider killed in collision with pickup, wife and niece injured

Shamli News: पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, पत्नी व भतीजी घायल

Mon, 14 Sep 2026 12:57 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Mon, 14 Sep 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
Bike rider killed in collision with pickup, wife and niece injured
ऊन (शामली)। ऊन-थानाभवन मार्ग पर कस्बे के बाईपास पर भट्ठे के पास बाइक व पिकअप गाड़ी की भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार संदीप (28) की मौत हो गई जबकि पत्नी व भतीजी गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

जिला सहारनपुर के कस्बा तीतरो निवासी संदीप अपनी पत्नी मोनिका व भतीजी जिया (8) पुत्री सुनील को लेकर बाइक से अपनी ससुराल झिंझाना जा रहे थे। रविवार शाम चार बजे ऊन बाईपास पर भट्ठे के पास सामने से आ रही पिकअप गाड़ी से टक्कर हो गई। हादसे के बाद पिकअप चालक गाड़ी को लेकर मौके से भाग गया। आसपास के लोगों ने तीनों घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया।
विज्ञापन

चिकित्सकों ने संदीप को मृत घोषित कर दिया तथा जिया की हालत को गंभीर देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। संदीप की शादी करीब पांच माह पूर्व हुई थी वे चार भाइयों में से तीसरे नंबर के थे और डीजे साउंड सिस्टम की दुकान चलाते थे। जांच अधिकारी एसआई पूरण सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम को भेजा गया है। परिजनों की तरफ से अभी तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed