फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Ankit Murder Case: Panchayat held in Bantikheda; Satbir Fauji says, "My son was shot 18 times

अंकित हत्याकांड: बंतीखेड़ा में पंचायत, सतबीर फौजी बोले- मेरे बेटे को मारी 18 गोलियां, पूरे गिरोह पर कसे शिकंजा

Thu, 10 Sep 2026 09:01 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, शामली
अमर उजाला नेटवर्क, शामली Published by: Mohd Mustakim Updated Thu, 10 Sep 2026 09:01 PM IST
सार

Shamli News: बंतीखेड़ा गांव निवासी अंकित बालियान की चार शूटरों ने गोलियां मारकर हत्या की थी। दो शूटरों मोहित और सुमित को एनकाउंटर में मारा जा चुका है, जबकि दो शूटर सत्यम व आर्यन फरार हैं। अंकित के पिता सतबीर फौजी ने पंचायत बुलाई, जिसमें नरेश टिकैत समेत समाज के गणमान्य मौजूद रहे। 

विज्ञापन
Ankit Murder Case: Panchayat held in Bantikheda; Satbir Fauji says, "My son was shot 18 times
पंचायत अंकित के पिता सतबीर के साथ मौजूद भाकियू अध्यक्ष नरेश टिकैत। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड को लेकर बृहस्पतिवार को बंतीखेड़ा गांव में बुलाई पंचायत में लोगों ने पुलिस की कार्रवाई पर संतोष जताया, लेकिन साथ ही कहा कि पुलिस को गिरोह की जड़ तक पहुंचना चाहिए। पूरे गिरोह में कौन-कौन लोग शामिल हैं, इसका पता लगाकर सभी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। पुलिस केवल गिरफ्तार आरोपियों तक सीमित न रहे, बल्कि पूरे नेटवर्क पर शिकंजा कसे।
विज्ञापन

 

अंकित बालियान के पिता सतबीर सिंह चौधरी ने पंचायत बुलाई थी। इसमें भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत समेत कई प्रमुख लोग पहुंचे। नरेश टिकैत अंकित के घर पहुंचे और परिजनों व पंचायत में मौजूद लोगों से बातचीत की।
पंचायत में जाट महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनु चौधरी, प्रभात मलिक, आशीष चौधरी और विदेश मलिक समेत अन्य लोग भी पहुंचे। बैठक के दौरान नरेश टिकैत ने पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल का गठन किया। इसके बाद वह प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों के साथ अलग कमरे में गए और काफी देर तक बंद कमरे में वार्ता की। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को खाप चौधरियों की बैठक
वार्ता के बाद भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत ने बताया कि शुक्रवार शाम पांच बजे सभी खाप चौधरियों की बैठक बुलाई गई है। बैठक में अंकित हत्याकांड को लेकर आगे की रणनीति और निर्णय पर चर्चा की जाएगी। उन्होंने कहा कि पंचायत में सर्वसम्मति से आगे की कार्रवाई को लेकर विचार-विमर्श किया गया है।
जाट महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनु चौधरी ने भी बताया कि शुक्रवार को खाप चौधरियों की बैठक में पूरे मामले को रखा जाएगा। इसके बाद सभी की सहमति से आगे का निर्णय लिया जाएगा।
 
विज्ञापन

पिता बोले- 18 गोलियां मारने वालों पर हो कड़ी कार्रवाई
अंकित बालियान के पिता सतबीर चौधरी ने कहा कि उनके बेटे की जिस बेरहमी से हत्या की गई, उसका पूरा इंसाफ अभी तक नहीं मिला है। उन्होंने कहा कि उनके बेटे को 18 गोलियां मारी गई थीं। घटना में शामिल सभी दोषियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए।
पंचायत में मौजूद लोगों ने मामले की निष्पक्ष जांच और वांछित आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। उधर, पुलिस अधीक्षक का कहना है कि पुलिस दबिश दे रही है। जल्द ही वांछित आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी।
 

हरियाणा पुलिस पर सहयोग नहीं करने का आरोप, मुआवजे की भी मांग
पंचायत में लोगों ने आरोप लगाया कि उन्हें पता चला है कि हरियाणा पुलिस इस मामले में यूपी पुलिस का अपेक्षित सहयोग नहीं कर रही है। इस संबंध में हरियाणा के मुख्यमंत्री से भी मुलाकात की जाएगी। इसके साथ ही पीड़ित परिवार को अधिक से अधिक मुआवजा दिलाने की मांग उठाई गई। लोगों ने कहा कि अंकित ही परिवार का पालन-पोषण करने वाला था, इसलिए परिवार की आर्थिक मदद मिलनी चाहिए।

ये भी देखें...
मस्जिद प्रकरण: मस्जिद प्रबंधन की रिट पर हाईकोर्ट में सुनवाई कल, जुमे की नमाज को लेकर सहारनपुर में अलर्ट

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed