{"_id":"6aa2aa6205efe7ea340e4f71","slug":"saharanpur-mahamandaleshwar-states-if-you-have-a-problem-with-the-mosque-being-demolished-go-to-pakistan-2026-09-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सहारनपुर: महामंडलेश्वर ने दिया बयान- मस्जिद टूटने से दिक्कत है तो जाएं पाकिस्तान-बांग्लादेश, पैसे हम देंगे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सहारनपुर: महामंडलेश्वर ने दिया बयान- मस्जिद टूटने से दिक्कत है तो जाएं पाकिस्तान-बांग्लादेश, पैसे हम देंगे
Thu, 10 Sep 2026 06:32 PM IST
Mohd Mustakim
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
Published by: Mohd Mustakim
Updated Thu, 10 Sep 2026 06:32 PM IST
सार
उत्तराखंड से सहारनपुर पहुंचे महामंडलेश्वर स्वामी प्रबोधानंद गिरि पुलिस लाइन पहुंचे और एसएसपी से मिले। उन्होंने इस कार्रवाई को लेकर पुलिस-प्रशासन की तारीफ की। कहा कि यदि जमीन वक्फ की थी तो अदालत में दस्तावेज प्रस्तुत करने चाहिए थे।
विज्ञापन
पुलिस लाइन पहुंचे महामंडलेश्वर स्वामी प्रबोधानन्द गिरि एवं अन्य।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कलक्ट्रेट परिसर में मस्जिद पर हुई ध्वस्तीकरण की कार्रवाई के बीच उत्तराखंड से सहारनपुर पहुंचकर महामंडलेश्वर स्वामी प्रबोधानंद गिरि ने पुलिस लाइन में एसएसपी से मुलाकात की। इसके बाद मीडिया को बयान देते हुए कहा कि मस्जिद टूटने से दिक्कत है तो पाकिस्तान-बांग्लादेश चले जाइए, रुपये हम दे देंगे। उत्तर प्रदेश में किसी की दादागिरी नहीं चलेगी। सभी को कानून का पालन करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को महामंडलेश्वर स्वामी प्रबोधानंद गिरि ने कहा कि कलक्ट्रेट में लंबे समय से अवैध गतिविधियां चलने का आरोप था। प्रशासन की कार्रवाई के बाद परिसर को सुरक्षित किया गया है। इस कार्रवाई पर उन्होंने पुलिस-प्रशासन की तारीफ की है। कार्रवाई किसी अधिकारी के निजी निर्णय से नहीं हुई, बल्कि मजिस्ट्रेट के आदेश के बाद हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि यदि किसी पक्ष को कार्रवाई पर आपत्ति है तो उसके लिए अदालत का रास्ता खुला है। संबंधित पक्ष हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट जा सकता है, लेकिन किसी को कानून हाथ में लेने की अनुमति नहीं है। उन्होंने मस्जिद को वक्फ की जमीन बताए जाने के दावे पर भी सवाल उठाए हैं। यदि जमीन वक्फ की थी तो संबंधित पक्ष को अदालत में इसके दस्तावेज प्रस्तुत करने चाहिए थे।
उन्होंने मलबे के नीचे निकले कुएं पर भी बयान दिया है। कहा कि कुएं का हिंदू समाज में धार्मिक महत्व माना जाता है। दावा है कि कुएं के ऊपर मस्जिद का निर्माण किया गया था और इसकी पूरी जांच होनी चाहिए। उन्होंने 1906 और 1909 जैसी तारीखों वाली ईंटों का जिक्र करते हुए कहा कि यह संभवतः ईंट-भट्ठे के ट्रेडमार्क से संबंधित हो सकती हैं।
बोले- एसएसपी ने किया बहादुरी का काम
महामंडलेश्वर स्वामी प्रबोधानंद गिरि ने कहा कि कलक्ट्रेट अवैध गतिविधियों का अड्डा बन गया था। इसलिए कलक्ट्रेट की मस्जिद ध्वस्तीकरण के मामले में एसएसपी ने बहादुरी का काम किया है, हम उनकी सराहना करते हैं। जिला प्रशासन को भी बधाई देते हैं, कि उन्होंने हिंदू समाज के सम्मान को लौटाने का काम किया।
ये भी देखें...
सहारनपुर: जेवी जैन कॉलेज के प्राचार्य समेत चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज, महिला सहायक प्रोफेसर ने लगाए गंभीर आरोप
महामंडलेश्वर स्वामी प्रबोधानंद गिरि ने कहा कि कलक्ट्रेट अवैध गतिविधियों का अड्डा बन गया था। इसलिए कलक्ट्रेट की मस्जिद ध्वस्तीकरण के मामले में एसएसपी ने बहादुरी का काम किया है, हम उनकी सराहना करते हैं। जिला प्रशासन को भी बधाई देते हैं, कि उन्होंने हिंदू समाज के सम्मान को लौटाने का काम किया।
ये भी देखें...
सहारनपुर: जेवी जैन कॉलेज के प्राचार्य समेत चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज, महिला सहायक प्रोफेसर ने लगाए गंभीर आरोप
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
ब्रेकिंग अपडेट।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन