फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Walking on the highway is extremely difficult; there is danger at every step.

Shahjahanpur News: हाईवे पर बड़ा मुश्किल है पैदल चलना, हर डगर पर है खतरा

Tue, 15 Sep 2026 01:41 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
Walking on the highway is extremely difficult; there is danger at every step.
पलिया लखनऊ हाईवे पर हरदोई बाईपास पर अवैध कब्जे। संवाद - फोटो : Archive
शाहजहांपुर। जिले से गुजरने वाले लखनऊ-दिल्ली नेशनल हाईवे, लखनऊ-पलिया और कटरा-फर्रुखाबाद नेशनल हाईवे पर कस्बा क्षेत्र में पटरियों पर अवैध कब्जे हैं। पैदल राहगीरों के लिए बनाई गई पटरियों पर कई जगह खोखे, दुकानें और ठेले रख दिए गए हैं। सामान फैला होने के कारण पैदल चलने के लिए जगह नहीं बचती।
विज्ञापन

अतिक्रमण के कारण राहगीरों को हाईवे पर ही चलना पड़ता है। आमने-सामने से तेज रफ्तार वाहन आने पर हादसे का खतरा बना रहता है। कई जगह पटरी पूरी तरह कब्जे में होने के कारण राहगीरों को सड़क के बीच से होकर गुजरना पड़ता है।
विज्ञापन

कटरा-फर्रुखाबाद हाईवे पर मदनापुर कस्बे में करीब दो किलोमीटर तक दोनों तरफ की पटरियां अतिक्रमण की चपेट में हैं। लगभग पूरी पटरी पर दुकानदारों और अन्य लोगों ने कब्जा कर रखा है। कहीं दुकानें और खोखे रखे हैं तो कहीं सामान फैला हुआ है। कई लोगों ने पटरी पर ही बिल्डिंग मैटीरियल डालकर जगह घेर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ईंट, बालू और अन्य निर्माण सामग्री के कारण पैदल राहगीरों के लिए पटरी पर चलने की जगह नहीं बचती। मदनापुर थाने के सामने भी पटरी पर कब्जा है। ऐसे में लोगों को हाईवे पर चलना पड़ता है, जिससे हादसे का खतरा बना रहता है।

--तिलहर में सर्विस रोड भी अतिक्रमण की चपेट में
तिलहर में हाईवे से गुजरने वाली सर्विस रोड पर दुकानदारों और ठेलेवालों ने जगह घेर रखी है। ई-रिक्शा खड़े होने से रास्ता और संकरा हो गया है। इससे वाहन चालकों और पैदल राहगीरों को निकलने में परेशानी होती है।

--आरसी मिशन में हरदोई बाइपास पर भी बुरा हाल
आरसी मिशन क्षेत्र में हरदोई बाइपास पर ठेले और ई-रिक्शे खड़े रहने के कारण पटरियों का पता ही नहीं चलता। जगह-जगह छुट्टा पशुओं का भी जमावड़ा लगा रहता है। ऐसे में पैदल राहगीरों के लिए निकलना बेहद मुश्किल हो जाता है। हाईवे पर तेज रफ्तार वाहनों के बीच सड़क पर चलने से हादसे का खतरा भी बना रहता है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से हाईवे की पटरियों और सर्विस रोड को अतिक्रमणमुक्त कराने के साथ ही छुट्टा पशुओं की समस्या से निजात दिलाने की मांग की है।

--हाईवे की पटरियों पर जहां-जहां कब्जे हैं, उन स्थानों को चिह्नित किया जा रहा है। जल्द ही अतिक्रमण के खिलाफ अभियान शुरू किया जाएगा। पटरी कब्जामुक्त कराई जाएगी।

-रजनीश कुमार मिश्रा, एडीएम प्रशासन

पलिया लखनऊ हाईवे पर हरदोई बाईपास पर अवैध कब्जे। संवाद

पलिया लखनऊ हाईवे पर हरदोई बाईपास पर अवैध कब्जे। संवाद- फोटो : Archive

पलिया लखनऊ हाईवे पर हरदोई बाईपास पर अवैध कब्जे। संवाद

पलिया लखनऊ हाईवे पर हरदोई बाईपास पर अवैध कब्जे। संवाद- फोटो : Archive

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed