{"_id":"6aa8551e147743ddcc0641ce","slug":"minister-in-charge-visits-flood-affected-kasari-village-inquires-about-the-well-being-of-villagers-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-184649-2026-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: बाढ़ प्रभावित कसारी ग्राम में पहुंचे प्रभारी मंत्री, ग्रामीणों का जाना हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: बाढ़ प्रभावित कसारी ग्राम में पहुंचे प्रभारी मंत्री, ग्रामीणों का जाना हाल
विज्ञापन
जलालाबाद में राशन किट वितरण में बोलते प्रभारी मंत्री नरेंद्र देव कश्यप। स्रोत: सूचना विभाग
- फोटो : Archive
शाहजहांपुर। प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं जनपद प्रभारी मंत्री नरेंद्र कश्यप ने सोमवार को जलालाबाद विधायक हरिप्रकाश वर्मा और डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह के साथ बाढ़ प्रभावित ग्राम कसारी का निरीक्षण किया। उन्होंने ग्रामीणों से संवाद कर समस्याएं जानीं और राहत-बचाव कार्यों की जानकारी ली। ग्रामीणों ने बाढ़ से बचाव के लिए बांध निर्माण की मांग की। मंत्री ने बाढ़ समाप्त होने के बाद बांध निर्माण की कार्रवाई जल्द शुरू कराने और संपर्क मार्ग की दोनों ओर दीवार बनवाने के निर्देश दिए।
मंत्री ने अधिकारियों को राहत-बचाव में लापरवाही न करने, प्रभावितों को खाद्य सामग्री, पेयजल, स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने तथा जन, पशु और फसल हानि का सर्वे कराकर मुआवजा दिलाने के निर्देश दिए। इसके बाद कोला के विद्यालय में बाढ़ प्रभावितों को राहत राशन किट वितरित की। राम फकीर ने बताया कि उनका घर रहने लायक नहीं बचा है। मंत्री ने उनके रहने की व्यवस्था कराने के लिए कहा।
एडीएम वित्त एवं राजस्व अरविंद कुमार ने बताया कि जलालाबाद के 19 गांव बाढ़ प्रभावित हैं। चार बाढ़ शरणालय और 13 बाढ़ चौकियां संचालित हैं। 30 नाव और 10 मोटर बोट उपलब्ध हैं। उन्होंने इलाज, राहत कित वितरण, स्वच्छता अभियान आदि के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि 98.5 हेक्टेयर क्षेत्र प्रभावित है, जिसमें 72.6 हेक्टेयर कृषि भूमि, 25.9 हेक्टेयर बोया क्षेत्र और 9.3 हेक्टेयर कटान क्षेत्र है। फसल क्षति 9.2 लाख रुपये आंकी गई है।
--
सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों की प्रभारी मंत्री ने की समीक्षा
शाहजहांपुर। सेवा संकल्प अभियान-2026 की तैयारियों को लेकर सोमवार को विकास भवन सभागार में प्रभारी मंत्री एवं राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग नरेंद्र कश्यप की अध्यक्षता में बैठक हुई। उन्होंने 17 सितंबर से 17 अक्तूबर तक होने वाले कार्यक्रमों की समीक्षा कर अधिकतम जनभागीदारी के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि अभियान का उद्देश्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने और विकसित भारत-2047 के संकल्प से लोगों को जोड़ना है। बैठक में विधायक हरिप्रकाश वर्मा, वीर विक्रम सिंह, अरविंद कुमार सिंह, महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता, डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह, नगर आयुक्त सौम्या गुरुरानी और एसपी सौरभ दीक्षित समेत अधिकारी व जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। संवाद