{"_id":"6ac7f50dce757f1d8c0c7fdd","slug":"sp-burned-effigy-despite-being-stopped-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-186888-2026-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: रोकने के बावजूद सपा ने किया पुतला दहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: रोकने के बावजूद सपा ने किया पुतला दहन
विज्ञापन
ददरौल के गांव अरुआ खानपुर में पीडीए सभा में मौजूद सपा पदाधिकारी व लोग। स्रोत : संगठन
- फोटो : 1
शाहजहांपुर। लोकतंत्र बचाओ सप्ताह के अंतर्गत सपा के अभियान का बृहस्पतिवार को समापन हो गया। अंतिम दिन सपा कार्यकर्ताओं ने पैदल मार्च निकालकर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का प्रतीकात्मक पुतला दहन किया। पुतला छीनने को लेकर पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच छीना-झपटी व धक्का-मुक्की भी हुई।
टाउन हॉल स्थित कवि तिराहे पर सपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता एकत्र हुए। भाजपा सरकार व मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दो के नारे लगाते हुए जुलूस के रूप में खिरनीबाग चौराहे के लिए कूच किया। वहीं पुलिस बल ने जुलूस को रोकने का प्रयास किया। इसी दौरान कुछ कार्यकर्ता मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का प्रतीकात्मक पुतला लेकर पहुंच गए।
पुलिस ने पुतला छीनने का प्रयास किया, लेकिन कार्यकर्ता पीछे हटने के लिए तैयार नहीं हुए। दोनों पक्षों के बीच काफी देर तक छीना-झपटी और धक्का-मुक्की होती रही। पुलिस के प्रयास के बावजूद कार्यकर्ता पुतला ले जाने में सफल रहे और उसे आग लगा दी। इस बीच सिपाही की वर्दी के बिल्ले भी उखड़ गए।
विज्ञापन
जिलाध्यक्ष समेत अन्य कार्यकर्ताओं को भी खींचतान में हल्की-फुल्की चोटें आईं। जिलाध्यक्ष तनवीर खान ने कहा कि भाजपा सरकार व मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार मतदाताओं से उनके वोट का अधिकार छीन कर लगातार देश के लोकतंत्र और संविधान को खतरा पैदा कर रहे हैं।
जिला महासचिव रणंजय सिंह यादव, अतिउल्ला सिद्दीकी, रामकुमार भोजवाल, विजय सिंह, संजीव कुमार वर्मा, जिवेंद्र कुमार बाजपेई, अवधेश कुमार पाल आदि मौजूद रहे।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
पीडीए समर्थकों के वोट काटे जाने का आरोप
शाहजहांपुर। ददरौल विधानसभा क्षेत्र के गांव अरूआ खानपुर में सपा के वोट बचाओ, देश बचाओ अभियान के तहत पीडीए सभा हुई। सपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य नीरज मिश्रा ने भाजपा सरकार पर किसानों, नौजवानों, सैनिकों, महिलाओं और छोटे व्यापारियों की उपेक्षा का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पीडीए समर्थकों के वोट मतदाता सूची से काटे जा रहे हैं और फर्जी वोट बनवाए जा रहे हैं। सपा इसका हर स्तर पर विरोध करेगी।
मुख्य अतिथि सपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश प्रमुख महासचिव सैयद रिजवान ने कार्यकर्ताओं को संकल्प दिलाया कि पार्टी जिसे भी प्रत्याशी बनाएगी, उसे 2027 में जिताकर अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का प्रयास किया जाएगा। कार्यक्रम का संचालन तेजपाल फौजी और तौशीफ खां ने किया। इस दौरान मुकीम अली, नाजिम फारुखी, दीपेंद्र यादव समेत कई लोग मौजूद रहे। संवाद

ददरौल के गांव अरुआ खानपुर में पीडीए सभा में मौजूद सपा पदाधिकारी व लोग। स्रोत : संगठन- फोटो : 1