फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Rifle pointed at elderly woman; case registered against two brothers

Shahjahanpur News: बुजुर्ग महिला पर तानी राइफल, दो सगे भाइयों पर रिपोर्ट दर्ज

Thu, 22 Oct 2026 02:40 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
Rifle pointed at elderly woman; case registered against two brothers
शाहजहांपुर। मदनापुर थाना क्षेत्र के ग्राम ढका में एक बुजुर्ग महिला पर गाली-गलौज करते हुए रायफल तानने और ट्रैक्टर से उनके खाद के गड्ढे को जोतने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन

अमन ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि वह 19 अक्तूबर को जरूरी काम से जलालाबाद गए थे। घर पर उनकी मां अकेली थीं। शाम पांच बजे मां घर का कूड़ा-कचरा डालने के लिए अपने निजी खाद के गड्ढे पर गईं। आरोप है कि गांव के शेर सिंह और उदयपाल ने मां को रोका। मां के विरोध करने पर दोनों ने गालियां दीं और घर से लाइसेंसी रायफल निकालकर मां पर तान दी।
विज्ञापन

घूरा न हटाने पर जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि इसी बीच दूसरा आरोपी उदयपाल अपना ट्रैक्टर लेकर आया और घूरे का कुछ हिस्सा जबरन जोत दिया। सीओ सदर शुभम वर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed