फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   DCM truck loaded with apples rams into a stationary truck on Ganga Expressway; helper dies.

Shahjahanpur News: गंगा एक्सप्रेसवे पर खड़े ट्रक में घुसी सेब से भरी डीसीएम, हेल्पर की मौत

Thu, 22 Oct 2026 02:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2026 02:39 AM IST
विज्ञापन
DCM truck loaded with apples rams into a stationary truck on Ganga Expressway; helper dies.
सलमान का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
जलालाबाद (शाहजहांपुर)। गंगा एक्सप्रेसवे पर मदनापुर क्षेत्र के पीरू गांव के पास बुधवार सुबह खड़े ट्रक में पीछे से सेब से भरी डीसीएम घुस गई। हादसे में डीसीएम के हेल्पर सलमान (22) की मौत हो गई, जबकि चालक समेत दो लोग घायल हो गए। घायलों का राजकीय मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

मदनापुर क्षेत्र के पीरू के चैनल संख्या 239 के पास एक ट्रक खड़ा था। उधर, कश्मीर प्रांत के जम्मू से सेब लेकर डीसीएम चालक सुल्तानपुर जा रहा था। इस दौरान डीसीएम खड़े ट्रक में पीछे से घुस गई। हादसे में मेरठ के थाना गौरीगंज क्षेत्र के गांव पीरबख्श दखिनवारा निवासी हेल्पर सलमान, डीसीएम चालक इरफान व थाना राजामऊ निवासी उवैश गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों को सीएचसी भिजवाया। यहां हेल्पर सलमान को मृत घोषित कर दिया गया। सीओ दीपक सिंह ने बताया कि हादसा मदनापुर थाना क्षेत्र का है। शव का पोस्टमॉर्टम करा दिया गया है। तहरीर प्राप्त होने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed