फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   NCC cadets learned the skill of underwater breathing.

Shahjahanpur News: एनसीसी कैडेटों ने सीखा पानी के अंदर सांस लेने का हुनर

Mon, 28 Sep 2026 01:13 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Mon, 28 Sep 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
NCC cadets learned the skill of underwater breathing.
कैंट ​स्थित स्वीमिंग पूल में स्कूबा डाइविंग से पहले जानकारी देते प्र​शिक्षक। स्रोत: एनसीसी
कैंट में चार दिवसीय स्कूबा डाइविंग कैंप का शुभारंभ
विज्ञापन

फोटो 3
संवाद न्यूज एजेंसी
शाहजहांपुर। कैंट स्थित स्वीमिंग पूल में 25 यूपी बटालियन एनसीसी की ओर से रविवार को चार दिवसीय स्कूबा डाइविंग कैंप का शुभारंभ हुआ। इसमें एनसीसी कैडेटस ने पानी के अंदर सांस लेने का हुनर सीखा।

नेवी के सेवानिवृत्त कमांडर राजीव सरदाना, उपाध्यक्ष स्कूबा डाइविंग फाउंडेशन ऑफ इंडिया और अर्चना सरदाना की निगरानी में 100 एनसीसी कैडेटों और स्टाफ ने स्कूबा डाइविंग का प्रशिक्षण लिया। कैडेटों को पानी के अंदर सांस लेने वाले कंप्रेस्ड एयर उपकरणों के इस्तेमाल के साथ स्नॉर्कलिंग तकनीक का भी व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। 25 यूपी एनसीसी बटालियन के कमान अधिकारी कर्नल संग्राम सिंह चीमा ने बताया कि कैंप में शाहजहांपुर और बरेली ग्रुप की विभिन्न एनसीसी बटालियनों से जुड़े स्कूल-कॉलेजों के करीब 250 कैडेट प्रशिक्षण लेंगे। उप कमान अधिकारी कर्नल आनंद शर्मा ने बताया कि प्रशिक्षण से कैडेट में नेतृत्व क्षमता बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed