{"_id":"6a9b0959c446f608d00cf4bf","slug":"janmashtami-celebrations-amidst-a-light-drizzle-chants-of-jai-kanhaiya-lal-fill-the-air-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-183713-2026-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: रिमझिम फुहारों के बीच जन्माष्टमी की धूम, जय कन्हैया लाल के जयकारों की गूंज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: रिमझिम फुहारों के बीच जन्माष्टमी की धूम, जय कन्हैया लाल के जयकारों की गूंज
विज्ञापन
लाला तेली बजरिया स्थित प्राचीन शिव मंदिर में श्री कृष्ण जन्माष्टमी में माखन चोरी की लीला करते क
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी शुक्रवार को श्रद्धा से मनाई गई। शाम को हुई रिमझिम फुहारों के बावजूद मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। मंदिरों को रंग-बिरंगी झालरों से सजाया गया और आकर्षक सजावट की गई। रात 12 बजे श्रीकृष्ण जन्म के साथ ही हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की के जयकारों से वातावरण गूंज उठा।
लाला तेली बजरिया स्थित प्राचीन शिव बड़ा मंदिर में श्रीराधा-कृष्ण के झूला झूलते स्वरूप, माखन खाते बाल कृष्ण, यशोदा मैया का वात्सल्य, श्री शिव-पार्वती और देवकी-वसुदेव की झांकियां सजाई गईं। शेषनाग पर विराजमान भगवान श्रीकृष्ण की झांकी श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रही। लोगों ने झांकियों के दर्शन कर पूजा-अर्चना की।
बाबा विश्वनाथ मंदिर को बिजली की रंग-बिरंगी झालरों से सजाया गया। यहां भी आकर्षक झांकियां सजाई गईं। श्रीकृष्ण मंदिर में देर रात तक भजन-कीर्तन चलता रहा। खिरनीबाग स्थित श्रीरामजानकी मंदिर में रात 12 बजे श्रीकृष्ण जन्म के बाद मटकी फोड़ कार्यक्रम हुआ। बच्चों ने उत्साह के साथ भाग लिया। कई बच्चे श्री राधा-कृष्ण और बाल गोपाल का रूप धारण कर मंदिर पहुंचे। मंदिरों में देर रात तक भजन-कीर्तन और धार्मिक गीतों के बीच श्रद्धालु भक्ति में लीन रहे। इस मौके पर पुलिस लाइन में भी कार्यक्रम हुए।
विज्ञापन
--
तिलहर में भी सजाए गए मंदिर
तिलहर। जन्माष्टमी पर नगर और ग्रामीण क्षेत्र के मंदिरों को रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया। घोड़ी बाबा मंदिर, बालाजी मंदिर, खाटू श्याम बाबा मंदिर, मनकामेश्वर नाथ मंदिर समेत कई मंदिरों में शाम से भजन-कीर्तन शुरू हो गया। बाजार में बाल गोपाल की पोशाक, मुकुट, बांसुरी और पूजन सामग्री की खूब खरीदारी हुई। संवाद
--
ऊनकलां में श्रद्धापूर्वक निकाली गई कलशयात्रा
निगोही। ऊनकलां गांव में जन्माष्टमी पर श्रद्धालुओं ने कलशयात्रा निकाली। शिव मंदिर से शुरू हुई यात्रा में महिलाएं सिर पर कलश रखकर भजन गाते हुए चलीं। यात्रा विभिन्न मार्गों से होते हुए सिद्ध बाबा स्थान पर पहुंची। इसमें महिलाएं, पुरुष और बच्चे शामिल हुए। संवाद
--
कटरा में भी आकर्षक ढंग से सजाए गए मंदिर
मीरानपुर कटरा। जन्माष्टमी पर नगर के कई मंदिरों को फूलों और बिजली की झालरों से सजाया गया। मुख्य बाजार स्थित श्रीराधा-कृष्ण मंदिर, थाना परिसर, कनौजिया मंदिर, काली मंदिर और हनुमत धाम में विशेष सजावट की गई। आधी रात को श्रीकृष्णजन्म के बाद श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए झांकियां खोली गईं। संवाद