फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कश्मीर से कन्याकुमारी तक श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम: देशभर से आईं खूबसूरत तस्वीरें; एक क्लिक में देखें सभी

Fri, 04 Sep 2026 10:55 PM IST
प्रशांत तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रशांत तिवारी Updated Fri, 04 Sep 2026 10:55 PM IST
सार

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम आज पूरे देश में देखने के लिए मिली। जन्माष्टमी के मौके पर देश के कई राज्यों में झांकियां निकालने के साथ ही भगवान श्रीकृष्ण के मंदिरों में विशेष पूजा अर्चना की जा रही है। ऐसे में आप एक क्लिक में देखिए कहां किस तरीके से जन्माष्टमी मनाई गई।

विज्ञापन
Sri Krishna Janmashtami celebrations sweep nation from Kashmir to Kanyakumari beautiful photos across country
अमर उजाला ग्राफिक्स - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर कश्मीर से कन्याकुमारी तक पूरे देश में भक्तिमय माहौल देखने को मिला। देशभर के मंदिरों में भगवान श्रीकृष्ण की विशेष पूजा-अर्चना, भव्य सजावट, झांकियों और धार्मिक आयोजनों का आयोजन किया गया। अलग-अलग राज्यों में श्रद्धालुओं ने पारंपरिक रीति-रिवाजों और उत्साह के साथ जन्माष्टमी मनाई। तस्वीरों में देश के विभिन्न हिस्सों में दिखी जन्माष्टमी की भव्यता और आस्था की झलक एक साथ देखी जा सकती है।





दशकों बाद कश्मीरी में निकली जन्माष्टमी शोभायात्रा
जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में कश्मीरी पंडितों ने दशकों बाद भव्य श्रीकृष्ण जन्माष्टमी शोभायात्रा निकाली। करीब 7 किलोमीटर लंबी यह यात्रा टिक्कर स्थित माता खीर भवानी मंदिर से शुरू होकर त्रेहगाम के शिव मंदिर तक पहुंची। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने इसमें भाग लिया और धार्मिक उत्साह व आस्था के साथ जन्माष्टमी का पर्व मनाया।

Sri Krishna Janmashtami celebrations sweep nation from Kashmir to Kanyakumari beautiful photos across country
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर मथुरा पहुंचे सीएम योगी - फोटो : सीएम योगी एक्स हैंडल
सीएम योगी पहुंचे मथुरा
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मथुरा पहुंचे। यहां उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण और राधा रानी की पूजा सेवा की। इसके बाद उन्होंने यहां कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया। 
Sri Krishna Janmashtami celebrations sweep nation from Kashmir to Kanyakumari beautiful photos across country
मंदिर में पूजा करते अमित शाह - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

लक्ष्मीनारायण मंदिर पहुंचे अमित शाह
जन्माष्टमी के मौके पर केंद्रीय मंत्री अमित शाह नई दिल्ली के प्रसिद्ध बिरला मंदिर (लक्ष्मीनारायण मंदिर) में जाकर भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना की। इसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, 'जय श्री कृष्ण! पूरा देश 'श्रीकृष्ण जन्माष्टमी' का पावन पर्व श्रद्धा, भक्ति और हर्षोल्लास के साथ मना रहा है। आज इस शुभ अवसर पर नई दिल्ली के बिरला मंदिर में भगवान श्री कृष्ण के दर्शन-पूजन कर समस्त देशवासियों की सुख, शांति और उन्नति की कामना की।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
Sri Krishna Janmashtami celebrations sweep nation from Kashmir to Kanyakumari beautiful photos across country
जन्माष्टमी के मौके पर निकाली गई झांकी - फोटो : अमर उजाला

नामद्वार प्रार्थना केंद्र में भक्ति और उल्लास के साथ जन्माष्टमी
तमिलनाडु के तूतीकोरिन (थूथुकुडी) स्थित नामद्वार प्रार्थना केंद्र में भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के अवसर पर भव्य और उत्साहपूर्ण जन्माष्टमी समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव के साथ भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना की और धार्मिक कार्यक्रमों में भाग लेकर पर्व को हर्षोल्लास के साथ मनाया।

विज्ञापन
Sri Krishna Janmashtami celebrations sweep nation from Kashmir to Kanyakumari beautiful photos across country
जन्माष्टमी की धूम - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
इस्कॉन मंदिर में भव्य आरती में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
दिल्ली के ईस्ट ऑफ कैलाश स्थित श्री श्री राधा पार्थसारथी मंदिर (इस्कॉन मंदिर) में देशभर में हो रहे जन्माष्टमी समारोहों के बीच भव्य आरती का आयोजन किया गया। भगवान श्रीकृष्ण की आरती के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे और भक्तिभाव के साथ इस धार्मिक आयोजन में शामिल हुए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed