{"_id":"6ac7ec7bfac7d8257b085c47","slug":"demand-stones-are-scattered-in-front-of-the-khatu-shyam-temple-beautification-work-should-be-completed-before-the-event-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-186961-2026-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांग : खाटू श्याम मंदिर के सामने बिखरे पत्थर, कार्यक्रम से पहले सुंदरीकरण पूरा हो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मांग : खाटू श्याम मंदिर के सामने बिखरे पत्थर, कार्यक्रम से पहले सुंदरीकरण पूरा हो
विज्ञापन
बरेली मोड़ स्थित खाटू श्याम मंदिर के सामने रोड पर बिखरे पत्थर। संवाद
शाहजहांपुर। श्रद्धा भक्ति श्री श्याम सेवा ट्रस्ट के मुख्य ट्रस्टी अशोक अग्रवाल ने महापौर अर्चना वर्मा को पत्र देकर बरेली मोड़ स्थित खाटू श्याम मंदिर के सामने सुंदरीकरण का कार्य जल्द पूरा कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि 15 अक्तूबर को मंदिर में जन्मोत्सव कार्यक्रम आयोजित होना है। इसमें हजारों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। ऐसे में अधूरा निर्माण कार्य परेशानी का कारण बन सकता है।
अशोक अग्रवाल ने बताया कि मई 2026 से बरेली मोड़ पर सुंदरीकरण का कार्य चल रहा है, लेकिन अब तक पूरा नहीं हुआ है। मंदिर के सामने सड़क पर कंकड़-पत्थर बिखरे पड़े हैं। इससे श्रद्धालुओं को आवागमन में दिक्कत हो रही है। उन्होंने बताया कि मंदिर के बाहर लगा वाटर कूलर भी हटवा दिया गया है, जिससे श्रद्धालुओं को पेयजल के लिए परेशानी उठानी पड़ रही है।
उन्होंने बताया कि इस संबंध में नगर आयुक्त को दो बार पत्र दिया जा चुका है, लेकिन अब तक कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने महापौर से जन्मोत्सव से पहले कार्य पूरा कराने की मांग की है। नगर आयुक्त सौम्या गुरुरानी ने बताया कि संबंधित अधिकारी को निर्देशित कर समस्या का निराकरण कराया जाएगा।