फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Deep rifts in seven broken relationships, followed by a parting of ways with the Centre.

Shahjahanpur News: सात टूटे रिश्तों में भरी दरार, फिर केंद्र से की विदाई

Fri, 04 Sep 2026 01:26 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
Deep rifts in seven broken relationships, followed by a parting of ways with the Centre.
शाहजहांपुर। परिवार परामर्श केंद्र पर छह और महिला थाने पर एक दंपती के बीच चल रहे विवाद को सुलझाया गया। समझौते के बाद सभी दंपतियों को साथ भेज दिया गया।
विज्ञापन

केंद्र प्रभारी मधु यादव ने बताया कि मीरानपुर कटरा के दंपती की शादी छह वर्ष पहले हुई थी। महिला एक साल से मायके में रह रही थी। उसके दो बच्चे हैं। महिला ने बताया कि पति राजस्थान में नौकरी करता है, लेकिन उसे साथ नहीं रखता। मदनापुर के दंपती की शादी 11 वर्ष पहले हुई थी। महिला दो माह से मायके में थी और पति पर शराब पीकर मारपीट करने का आरोप लगाया। कोतवाली और कांट क्षेत्र की महिलाओं ने भी पति पर मारपीट की शिकायत की थी। रोजा क्षेत्र के एक आवेदक ने पत्नी पर मां के कहने पर घर में विवाद करने का आरोप लगाया। प्रभारी निरीक्षक रश्मि अग्निहोत्री ने बताया कि एक और दंपती के बीच भी समझौता कराया गया। महिला का आरोप था कि ससुराल वाले उसे मायके नहीं जाने देते थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed