'बाप पर नहीं जाना': बिग बॉस 20 में मनोज तिवारी की बेटी रीति की धमाकेदार एंट्री, सलमान ने किया निरहुआ का स्वागत
Bigg Boss 20 Grand Premier: ‘बिग बॉस 20’ को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त एक्साइटमेंट है। शो के प्रीमियर में काफी कुछ खास देखने को मिलने वाला है। इसके कई वीडियोज भी सामने आए हैं, जिन्हें देखने के बाद फैंस और भी उत्सुक हो गए हैं।
विस्तार
क्या शो में फिर होगी दिनेशलाल यादव की एंट्री?
‘बिग बॉस 20’ के प्रीमियर से पहले मेकर्स ने प्रोमो वीडियो शेयर किए हैं। इनमें एक वीडियो में शो के पुराने कंटेस्टेंट दिनेशलाल यादव भी नजर आ रहे हैं। वीडियो में दिनेश साइकल चलाते हुए एंट्री मारते हैं और शो में एक बार फिर से वापसी के लिए सलमान का शुक्रियाअदा करते हैं। लेकिन सलमान उनसे कहते हैं कि आपको गलतफहमी हुई है, आप बस यहीं तक हैं।
इसके साथ जारी एक और वीडियो में सलमान खान अपने आइकॉनिक गानों पर डांस करते नजर आ रहे हैं। इनमें भाईजान 'ओ ओ जानेजाना' से लेकर 'जानम समझा करो' जैसे गानों पर थिरकते नजर आ रहे हैं। ये प्रोमो वीडियो देखकर फैंस भी नॉस्टैल्जिक हो गए हैं। साथ ही फैंस की शो के लिए एक्साइटमेंट भी बढ़ गई है।
दिनेशलाल यादव के अलावा प्रोमो वीडियो में मनोज तिवारी की भी झलक देखने को मिली है। ये भी पहले शो का हिस्सा रह चुके हैं। बता दें कि मनोज तिवारी केवल प्रीमियर में नजर आएंगे। जबकि उनकी बेटी रिति तिवारी शो में कंटेस्टेंट के तौर पर नजर आएंगी।
- सलमान खान 'बिग बॉस' के 20वें सीजन के होस्ट के तौर पर वापसी कर रहे हैं।
- इस हिंदी रियलिटी शो का प्रीमियर 6 सितंबर को होना है।
- शो रात 9 बजे जियो हॉटस्टार पर और रात 10:30 बजे कलर्स पर देखा जा सकता है।
- इसमें माही विज, अर्शिफा खान, ईशा रिखी, रिया अहीर, काजी तौकीर और कनिका मान नजर आ सकते हैं।
ये भी पढ़ें- बिग बाॅस 20: आम्रपाली दुबे से लेकर मैरी कॉम तक, सलमान के शो में शामिल हो सकते हैं ये सेलेब्स; देखें पूरी लिस्ट