{"_id":"6ab41460d2053d7e120199c1","slug":"two-women-arrested-for-snatching-a-chain-by-cutting-open-a-womans-bag-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-157772-2026-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: महिला का झोला काटकर चेन उड़ाने वाली दो महिलाएं गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: महिला का झोला काटकर चेन उड़ाने वाली दो महिलाएं गिरफ्तार
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। खलीलाबाद शहर के गोला बाजार में सोने की दुकान से चेन बनवाकर घर जा रही महिला के झोले से सोने की चेन और नकदी चोरी करने के मामले का पुलिस ने बुधवार को खुलासा किया। पुलिस ने मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले की दो महिलाओं को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की पीली धातु की चेन, 500 रुपये नकद, कटर, मोबाइल फोन, आधार कार्ड, पर्स और कपड़े बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार, दोनों महिलाएं बाजार में सोने की दुकानों के आसपास घूमकर जेवर खरीदने वाली महिलाओं को चिह्नित करती थीं। इसके बाद उनके साथ ई-रिक्शा में बैठकर मौका पाते ही झोला काटकर जेवर चोरी कर लेती थीं।
एसपी संदीप कुमार मीना ने बुधवार को रिजर्व पुलिस लाइंस में घटना का अनावरण किया। उन्होंने आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम को 25 हजार रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की।
विज्ञापन
एसपी संदीप कुमार मीना ने बताया कि कोतवाली खलीलाबाद पुलिस, एंटी थेफ्ट सेल और सर्विलांस टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को कबीर मठ जाने वाली सड़क पर हाईवे के किनारे काले गेट के पास से गिरफ्तार किया।
उनकी पहचान मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के बोड़ा थाना क्षेत्र के कड़िया सासी निवासी अंजली और नगमा के रूप में हुई है। खलीलाबाद की एक महिला ने 22 सितंबर को कोतवाली में तहरीर देकर जानकारी दी थी कि 20 सितंबर को वह गोला बाजार स्थित रजनीश सर्राफ की दुकान से सोने की चेन बनवाकर घर जा रही थी। रेलवे क्राॅसिंग अंडरपास के पास वह एक ई-रिक्शा में बैठी।
इसी दौरान दो अज्ञात महिलाएं भी उसके पास आकर बैठ गईं।