फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Speak up fearlessly; seek help from the police in times of trouble.

Sant Kabir Nagar News: निडर होकर आवाज उठाएं, मुसीबत में पुलिस की लें मदद

Fri, 16 Oct 2026 12:07 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
Speak up fearlessly; seek help from the police in times of trouble.
संतकबीरनगर। मिशन शक्ति अभियान के तहत बृहस्पतिवार को जिले के सभी थानों की पुलिस ने महिला सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को लेकर जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान स्कूल-कॉलेजों और सार्वजनिक स्थलों पर कार्यक्रम आयोजित कर बताया गया कि किसी भी प्रकार के अपराध से डरे नहीं। निडर होकर अपनी आवा उठाएं, और जहां कहीं पुलिस की मदद की आवश्यकता पड़े तो फोन करें।
विज्ञापन

पुलिसकर्मियों ने महिलाओं और छात्राओं को उनके अधिकारों, आत्मरक्षा के उपायों और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। वहीं, गांवों में चौपाल लगाकर ग्रामीणों से संवाद किया गया और उनकी समस्याओं के त्वरित एवं विधिसम्मत निस्तारण का भरोसा दिलाया गया।
विज्ञापन

एंटी रोमियो टीमों ने बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर पहुंचकर महिलाओं, बालिकाओं और आमजन को जागरूक किया। पुलिसकर्मियों ने महिलाओं के प्रति होने वाले अपराधों की रोकथाम, सुरक्षा उपायों और अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने के लिए प्रेरित किया। साथ ही महिला हेल्पलाइन नंबर 1090, आपातकालीन सेवा 112, चिकित्सा सहायता 108, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 और साइबर हेल्पलाइन 1930 के बारे में जानकारी दी। साइबर अपराध की शिकायत के लिए साइबर अपराध पोर्टल के इस्तेमाल के बारे में भी बताया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभियान के तहत कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने कूड़ी लाल रूंगटा सरस्वती विद्यालय बिधियानी, महिला थाना पुलिस ने हीरालाल रामनिवास पीजी कॉलेज, धनघटा पुलिस ने बाल विद्यालय प्रसादपुर और रामेश्वर प्रसाद मौर्य स्मारक इंटर कॉलेज, महुली पुलिस ने श्रीराम नारायण इंटर कॉलेज पुत्सर तथा मेंहदावल पुलिस ने पर्वती इंटर कॉलेज सोनौरा और टड़वरिया चौराहे पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए।

बखिरा पुलिस ने सेंट्रल पब्लिक स्कूल दुर्गजोत और बेलहरकला पुलिस ने श्रीरामनरेश चौधरी कृषक विद्या मंदिर रमवापुर में छात्राओं और महिलाओं को पंफलेट वितरित कर जागरूक किया। महिला बीट अधिकारियों और मिशन शक्ति टीमों ने ग्रामीण क्षेत्रों में चौपाल लगाकर महिलाओं को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी।
पुलिस ने महिलाओं से अपील की कि वे किसी भी तरह की परेशानी होने पर चुप न रहें और निडर होकर अपनी बात रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed