फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   NIA takes over investigation into currency chest

Saharanpur News: करेंसी चेस्ट की जांच में एनआईए ने संभाली कमान

Sun, 06 Sep 2026 12:56 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
NIA takes over investigation into currency chest
सहारनपुर। पंजाब नेशनल बैंक की करेंसी चेस्ट में 17.29 करोड़ के जाली नोट मामले की तेज होती जा रही है। अब राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने पूरी तरह से करेंसी चेस्ट की कमान संभाल ली है। बैंक अधिकारियों को बाहर कर करेंसी चेस्ट से जुड़े रिकॉर्ड और अन्य पहलुओं की जांच की। टीम में सीओ रैंक के अधिकारी भी शामिल रहे।
विज्ञापन

पंजाब नेशनल बैंक की करेंसी चेस्ट में जाली नोट आने के स्रोत का पता अभी तक नहीं लगा है। इस मामले की जांच में एसआईटी, आरबीआई, पंजाब नेशनल बैंक, पुलिस की टीमें जुटी हैं। इनके अलावा एनआईए की टीम भी जाली नोटों के स्रोतों का पता लगाने की जांच कर रही है। शनिवार को देहरादून से एनआईए से सीओ रैंक के दो अधिकारी पंजाब नेशनल बैंक की करेंसी चेस्ट पहुंचे। अधिकारियों ने करेंसी चेस्ट से संबंधित व्यवस्थाओं, उपलब्ध रिकॉर्ड और अब तक की गई कार्रवाई की जानकारी ली।
विज्ञापन

टीम ने जांच में जुटे अधिकारियों से भी मामले से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर जानकारी हासिल की। यह भी देखा जा रहा है कि करेंसी चेस्ट में नकदी के रखरखाव और उसके हस्तांतरण की प्रक्रिया के दौरान गड़बड़ी कैसे हुई। अधिकारियों की निगाह रिकॉर्ड और नकदी के मिलान के साथ उन परिस्थितियों पर भी है, जिनके जरिये मामले की पूरी तस्वीर सामने आ सके। वहीं, करेंसी चेस्ट से बैंक अधिकारियों को बाहर कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


------
-- चेस्ट सील होने की भी चर्चा
शनिवार को करेंसी चेस्ट को सील किए जाने की भी चर्चा हुई। हालांकि, पुलिस अधिकारियों ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। शनिवार को भी एसआईटी ने जांच की। एक-एक बिंदु पर गहनता से जांच की। वहीं, आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है लेकिन अभी तक उनका कोई सुराग नहीं लग सका है।

-----
-- वर्जन
पीएनबी की करेंसी चेस्ट से जाली नोट मामले की जांच चल रही है। एनआईए की टीम भी जांच कर रही है। अधिकारी चेस्ट पहुंचकर जांच कर रहे हैं।

- व्योम बिंदल, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed