फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Gen Z will reshape society: ADG Bhanu Bhaskar

जेन-जी बदलेगा समाज की तस्वीर : एडीजी भानू भास्कर

Sun, 18 Oct 2026 01:07 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
Gen Z will reshape society: ADG Bhanu Bhaskar
नकुड़। एडीजी मेरठ जोन भानु भास्कर ने कहा कि कानून से नहीं बल्कि जेन जी की आवाज समाज से बुराइयों को दूर करने में अधिक सहायक सिद्ध होगी। उन्होंने एशियन गेम्स में स्वर्ण व रजत पदक विजेता प्राची चौधरी को सम्मानित करते हुए उनसे प्रेरणा लेने का आह्वान बेटियों से किया।
विज्ञापन

हरि इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए एडीजी भानु भास्कर ने कहा कि मिशन शक्ति कार्यक्रम वर्ष 2018 में महिलाओं व बच्चों की सुरक्षा हेतु चलाया गया था। इसका उद्देश्य महिला एवं बालिका संबंधी अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाना, सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना तथा महिलाओं में आत्मनिर्भरता और जागरूकता को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि प्राची ने चार वर्षों की कड़ी मेहनत करके चार सेकंड के अंतर से यह मुकाम हासिल कर देश, प्रदेश व क्षेत्र का नाम रोशन किया है और 42 वर्षों के भारतीय रिकॉर्ड को कायम रखा।
विज्ञापन

डीआईजी अभिषेक सिंह ने कहा कि मिशन शक्ति सरकार द्वारा महिलाओं व बच्चों की सुरक्षा हेतु चलाया गया एक महत्वपूर्ण अभियान है। डीएम अरविंद चौहान व एसएसपी अभिनंदन कुमार ने भी छात्राओं को मिशन शक्ति कार्यक्रम की जानकारी दी। इस मौके पर संस्थान के अध्यक्ष डॉ. सुभाष चौधरी, एएसपी सारिका चौधरी, प्राचार्य डॉ. एनपी राठौर, एसपी सिटी व्योम बिंदल, एसपी देहात मयंक पाठक, एसपी ट्रैफिक शैलेंद्र श्रीवास्तव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मिशन शक्ति फेज-6 पर बाइक रैली निकाली
एडीजी भानु भास्कर व एशियन गेम्स 2026 में स्वर्ण व कांस्य पदक विजेता धाविका प्राची चौधरी ने मिशन शक्ति कार्यक्रम के दौरान पुलिस द्वारा निकली गई बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बाइक रैली हरि कॉलेज से नकुड़ तक निकाली गई। इसमें युवाओं ने उत्साह से भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed