फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Two young men die in separate incidents in Bisalpur Pilibhit

पीलीभीत: हादसों में दो युवकों की मौत, साइकिल सवार को वाहन ने रौंदा, दूसरे की बाइक अनियंत्रित होकर गिरी

Mon, 19 Oct 2026 12:59 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: Mukesh Kumar Updated Mon, 19 Oct 2026 12:59 PM IST
सार

पीलीभीत के बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र में साइकिल सवार युवक को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। एक अन्य हादसे में बाइक सवार युवक की जान चली गई। वह मेला देखकर घर लौट रहा था। 

विज्ञापन
Two young men die in separate incidents in Bisalpur Pilibhit
मृतक रामासरे और अभिषेक कुमार का फाइल फोटो - फोटो : स्रोत- परिजन

विस्तार

पीलीभीत के बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र में अलग-अलग सड़क हादसों में दो युवकों की मौत हो गई। एक युवक साइकिल से घर लौट रहा था, जबकि दूसरा रामलीला मेला देखकर बाइक से गांव जा रहा था। दोनों की मौत से उनके परिवारों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के गांव गजरौला निवासी ताराचंद का 25 वर्षीय पुत्र रामासरे फेरी लगाकर गुब्बारे बेचता था। रविवार देर शाम वह साइकिल से घर लौट रहा था। बीसलपुर-बेनीपुर मार्ग पर अमरई करोड़ मोड़ के पास सामने से आ रहे किसी वाहन की चपेट में आकर वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। 
विज्ञापन


प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां रात करीब एक बजे उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। मृतक की पत्नी खुशबू देवी, माता कमला देवी, पिता ताराचंद और बच्चों समेत परिवार के अन्य सदस्यों का रो-रोकर खराब हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

सपा कार्यालय के पास हुआ दूसरा हादसा 
दूसरा हादसा बीसलपुर-बरेली हाईवे पर सपा कार्यालय के पास हुआ। कोतवाली क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर भजा निवासी स्वर्गीय अनिल कुमार का 25 वर्षीय पुत्र अभिषेक कुमार शनिवार रात करीब 12 बजे बीसलपुर का रामलीला मेला देखकर बाइक से घर लौट रहा था। 

उसके बाबा नत्थू लाल गंगवार के अनुसार, हाईवे पर नगर से करीब एक किलोमीटर दूर सपा कार्यालय के पास उसकी बाइक असंतुलित होकर सड़क किनारे दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में अभिषेक गंभीर रूप से घायल हो गया और बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। 

परिजन उसे बरेली के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। शव घर पहुंचने पर परिवार में मातम छा गया। दोपहर में गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया गया। अभिषेक परिवार का इकलौता भाई था। उसकी मां सुनीता देवी और बहनों का रो-रोकर खराब हाल है।

सीओ राहुल पांडेय ने बताया कि दोनों मामले में कोतवाली पुलिस को अग्रिम कानूनी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed