फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Nitin Nabin’s Convoy Passes Sivaya Toll Plaza Without Stopping, Welcome Preparations Go in Vain

मेरठ: नितिन नवीन के स्वागत की तैयारियां धरी रह गईं, सिवाया टोल पर बिना रुके निकल गया काफिला

Tue, 22 Sep 2026 10:47 AM IST
Dimple Sirohi Dimple Sirohi
Updated Tue, 22 Sep 2026 10:47 AM IST
सार

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के स्वागत के लिए सिवाया टोल प्लाजा पर जेसीबी, ट्रैक्टर और पोकलेन खड़े किए गए थे। हालांकि उनका काफिला बिना रुके निकल गया।

विज्ञापन
Nitin Nabin’s Convoy Passes Sivaya Toll Plaza Without Stopping, Welcome Preparations Go in Vain
मेरठ में तैयारियां - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के मोदीपुरम स्थित सिवाया टोल प्लाजा पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के स्वागत के लिए मंगलवार सुबह तैयारियां की गई थीं। टोल प्लाजा को सजाया गया था। बड़ी संख्या में भाजपा नेता और कार्यकर्ता ढोल-नगाड़ों के साथ उनके स्वागत के लिए जुटे थे। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए टोल पर पुलिस बल भी तैनात किया गया था।

विज्ञापन


जेसीबी, ट्रैक्टर और पोकलेन से होनी थी पुष्पवर्षा
नितिन नवीन के स्वागत के लिए जेसीबी, ट्रैक्टर और पोकलेन को खड़ा किया गया था। इन मशीनों से उनके काफिले पर पुष्पवर्षा की जानी थी। कार्यकर्ताओं को उम्मीद थी कि राष्ट्रीय अध्यक्ष टोल प्लाजा पर रुककर उनका अभिवादन स्वीकार करेंगे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मेरठ: अवैध निर्माण की जद में आया पूरा शहर, 16,726 मकान होंगे सील, बेगमपुल, ब्रह्मपुरी समेत यहां गिरेगी गाज

विज्ञापन
विज्ञापन

बिना रुके सहारनपुर की ओर रवाना हुआ काफिला
नितिन नवीन का काफिला जब सिवाया टोल प्लाजा पहुंचा तो वह बिना वाहन से उतरे ही आगे निकल गया। काफिला बिना रुके सहारनपुर की ओर रवाना हो गया। ऐसे में स्वागत के लिए तैयार खड़े भाजपा नेता और कार्यकर्ता देखते रह गए। पुष्पवर्षा की तैयारी भी नहीं हो सकी और ढोल-नगाड़े बजते रह गए।

नितिन नवीन का दो दिवसीय पश्चिमी उत्तर प्रदेश दौरा 21-22 सितंबर को मेरठ और सहारनपुर में निर्धारित था।

काफिला निकलने के बाद बढ़ा वाहनों का दबाव
काफिले के निकलने के बाद टोल प्लाजा पर वाहनों का दबाव बढ़ गया और कुछ देर तक जाम की स्थिति बनी रही। पुलिसकर्मी यातायात व्यवस्था संभालने में जुटे रहे।

इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष कर वीरपाल, पूर्व विधायक संगीत सोम, भाजपा नेता देवेंद्र गुर्जर, पूर्व जिलाध्यक्ष शिवकुमार राणा, जिला अध्यक्ष अनुज राठी, जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष विमल शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष मनिंदरपाल सिंह, महामंत्री समीर चौहान, क्षेत्रीय मंत्री अजय भारद्वाज भराला, भाजपा नेता सत्येंद्र भराला, मंडल अध्यक्ष मनिंदर विहान, रवि चौधरी समेत अन्य नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed