फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Two die electrocution; five injured as houses collapse in Moradabad-Sambhal; two houses collapse Amroha

आफत की बारिश: करंट से दो की माैत, मुरादाबाद-संभल में मकान गिरने से पांच लोग घायल, अमरोहा में भी गिरे दो घर

Sun, 27 Sep 2026 01:46 PM IST
Vimal Sharma अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: Vimal Sharma Updated Sun, 27 Sep 2026 01:46 PM IST
सार

मुरादाबाद मंडल में भारी बारिश से धान और गन्ने की फसलें गिरने से किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ा। मुरादाबाद और रामपुर में करंट से दो लोगों की मौत हुई, जबकि मकान गिरने से महिला समेत चार बच्चे घायल हो गए।

विज्ञापन
Two die electrocution; five injured as houses collapse in Moradabad-Sambhal; two houses collapse Amroha
मुरादाबाद में जलभराव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुरादाबाद मंडल में झमाझम बारिश से धान और गन्ने की फसलें गिर गईं इससे किसानों को भारी नुकसान हुआ है। बारिश के बीच मंडल के रामपुर और मुरादाबाद में करंट से एक संविदाकर्मी लाइनमैन और एक हलवाई के बेटे की जान चली गई। वहीं, मुरादाबाद और संभल में मकान गिरने से महिला समेत चार बच्चे घायल हो गए।

विज्ञापन


मुरादाबाद मंडल में शहर व देहात समेत रामपुर, संभल और अमरोहा में शनिवार को दिनभर बारिश से जनजीवन पर खासा असर पड़ा। माैसम विभाग के पूर्वानुमान के बाद एक दिन पूर्व ही प्रशासन ने स्कूलों की छुट्टी घोषित कर दी थी। सुबह से देर शाम तक चली बारिश के कारण सड़कों पर जलभराव के कारण आमजन को परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन


मंडल में सबसे अधिक बारिश रामपुर जिले में 163.4 एमएम रिकार्ड की गई। मुरादाबाद में 110 एमएम, अमरोहा में 70 एमएम और संभल में 77.5 एमएम बारिश दर्ज की गई। बारिश के कारण मुरादाबाद के बंगला गांव मोहल्ले में बिजली के खंभे में करंट आने से एक हलवाई के बेटे की जान चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी ओर रामपुर जिले में टांडा कस्बे के भव्वलपुरी मोहल्ले में बिजली ठीक करते समय करंट लगने से एक संविदाकर्मी लाइनमैन की माैत हो गई। मुरादाबाद में नगर पंचायत पाकबड़ा के वार्ड-15 स्थित बुध बाजार मोहल्ले में लगातार हो रही बारिश के दौरान एक मकान भरभराकर गिर गया।

हादसे में महिला अनीसा बेगम गंभीर रूप से घायल हो गईं। इस दाैरान घर में मौजूद उनकी चार बेटियां और एक बेटा बाल-बाल बच गए। दूसरी ओर संभल में पंवासा ब्लॉक के ग्राम किसौली में शनिवार शाम पांच बजे रंधारी के कच्चे मकान की छत अचानक गिर गई।

मलबे में प्रतीक (2), साधना (7), वंश (9) और उपासना (12) दब गए। ग्रामीणों ने बच्चों को निकालकर गांव के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। अमरोहा के रहरा क्षेत्र स्थित गांव फूलपुर में बारिश के चलते दो मकान भराभराकर गिर गए। गनीमत रही कि हादसे की आशंका होते ही परिजन घर से बाहर आ गए।

मलबे में दबने के कारण घर में रखा राशन, कपड़े, फर्नीचर और अन्य आवश्यक सामान पूरी तरह से नष्ट हो गया है। शहर से देहात तक कई अन्य जगहों पर बारिश के कारण मकान व दीवारें क्षतिग्रस्त हो गए। साथ ही कई जगहों पर धान और गन्ने की फसल बिछ गई, जिससे किसानों को खासा नुकसान हुआ है।

यूपी में 57 की मौत, 100 से ज्यादा घर हुए क्षतिग्रस्त 
प्रदेश में बृहस्पतिवार आधी रात के बाद शुरू हुआ बारिश का सिलसिला शनिवार शाम तक भी नहीं थमा। इतना बरसा कि बारिश लोगों के लिए आफत बन गई। कई जगह कच्चे मकान ढह गए। जगह-जगह पेड़, पोल गिरने से रास्ते बाधित हो गए। बिजली के पोल उखड़ने और लाइन टूटने से आपूर्ति बाधित हुई।

बारिश के कारण हुए हादसों में प्रदेश भर में 57 लोगों की जान चली गई। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को भी प्रदेश के 13 जिलों में भारी बारिश के संकेत हैं। मुरादाबाद, रामपुर, पीलीभीत और बरेली में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। तराई के नौ अन्य जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed