{"_id":"6a9f22ba74cc2300730912ee","slug":"citizens-council-apprised-the-municipal-council-president-and-the-executive-officer-of-public-grievances-kanth-news-c-276-1-smbd1006-113046-2026-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: नागरिक परिषद ने पालिकाध्यक्ष और ईओ को बताईं जनसमस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: नागरिक परिषद ने पालिकाध्यक्ष और ईओ को बताईं जनसमस्याएं
Tue, 08 Sep 2026 02:16 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Tue, 08 Sep 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
बिलारी। नागरिक परिषद बिलारी का एक प्रतिनिधि मंडल सोमवार दोपहर नगरपालिका कार्यालय पहुंचकर पालिकाध्यक्ष और अधिशासी अधिकारी से मिला तथा नागरिकों की समस्याएं बताईं। इस दौरान गांधी पार्क का सुंदरीकरण कराने को पार्क के निकट स्थित खोखे शीघ्र हटवाने की मांग उठाई।
नागरिक परिषद द्वारा पहले ही यह निर्णय लिया जा चुका है कि आगामी दो अक्तूबर को नगर के गांधी पार्क में गांधी जयंती मनाई जाएगी। नागरिक परिषद के पदाधिकारियों ने नगर पालिका अध्यक्ष रघुराज सिंह यादव और अधिशासी अधिकारी रजनी सिंह से मांग उठाई कि गांधी पार्क की चहारदीवारी के पास कोई खोखा नहीं हो चाहिए। वर्तमान में जो खोखे रखे हैं उन्हें हटवाकर पार्क के सुंदरीकरण का काम जल्दी पूरा कराया जाए। पालिकाध्यक्ष ने आश्वासन दिया कि खोखे हटवाने के लिए खोखा स्वामियों को पालिका कार्यालय से नोटिस जारी किया जाएगा।
नागरिक परिषद ने नगर में पुराना डाकखाना रोड, मंदिर पौड़ाखेड़ा पैंठ बाजार रोड, शुमाली कब्रिस्तान सरकारी अस्पताल रोड में बने गड्ढों की ओर पालिकाध्यक्ष का ध्यान दिलाया। पालिकाध्यक्ष ने परिषद पदाधिकारियों को जानकारी दी कि डूडा और अन्य विकास योजनाओं के तहत नगर की यह तीनों सड़कें जल्दी ही बनाई जाएंगी। नगर के कई मोहल्लों में पथ प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त न होने की ओर भी पालिकाध्यक्ष का ध्यान दिलाया गया। पालिकाध्यक्ष ने कहा कि बारिश रुकते ही पथ प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त करा दी जाएगी।
विज्ञापन
पालिकाध्यक्ष और ईओ से मिलने वालों में नागरिक परिषद बिलारी के अध्यक्ष डॉ. राकेश रफीक, राकेश जैन, फैसल रजा अंसारी, डॉ. जितेंद्र दक्ष, चौधरी हुकुम सिंह, लटूरी सिंह, डॉ.अनीस अहमद, हाजी माजिद अंसारी, रंजीत सिंह यादव आदि मुख्य थे। पालिकाध्यक्ष रघुराज सिंह यादव ने वार्ता के दौरान परिषद पदाधिकारियों को बताया कि नगर क्षेत्र में विशेष अभियान चलाकर राजस्व रिकॉर्ड के अनुसार छह तालाबों के रकबे की पैमाइश कर उन्हें अवैध कब्जे से मुक्त करा दिया गया है।